Movie prime

अमेरिका में जैविक आतंकी साजिश का खुलासा: चीनी शोधकर्ता गिरफ्तार, खतरनाक फंगस लाने का आरोप

 
अमेरिका में जैविक आतंकी साजिश का खुलासा: चीनी शोधकर्ता गिरफ्तार, खतरनाक फंगस लाने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाशिंगटन I अमेरिका में FBI ने जैविक आतंकवाद की एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए मिशिगन यूनिवर्सिटी के एक चीनी शोधकर्ता युनकिंग जियान को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने एक बेहद खतरनाक जैविक फंगस Fusarium graminearum को अवैध रूप से अमेरिका में छिपाकर लाया और उस पर रिसर्च की।

यह फंगस गेहूं, मक्का, चावल और जौ को प्रभावित करने वाले 'हेड ब्लाइट' रोग के लिए जिम्मेदार है, जो हर साल अरबों डॉलर की फसलों को बर्बाद कर देता है और मनुष्यों व पशुओं की सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है।

जांच में सामने आया है कि जियान को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) से फंडिंग मिली थी और उसने पार्टी के प्रति निष्ठा भी जताई थी। इस साजिश में उसका बॉयफ्रेंड जुनयोंग लियू भी शामिल था, जिसने पहले झूठ बोला लेकिन बाद में स्वीकार किया कि उसने भी वही फंगस डेट्रॉयट एयरपोर्ट से अमेरिका लाया था।

दोनों आरोपियों पर लगे गंभीर आरोप:

आपराधिक साजिश जैविक हथियार की तस्करी झूठे बयान देना* वीज़ा धोखाधड़ीFBI निदेशक ने इसे अमेरिका की खाद्य सुरक्षा और जैविक रक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने कहा, "यह एक गंभीर चेतावनी है कि CCP अमेरिकी संस्थानों में घुसपैठ कर रही है। FBI पूरी सतर्कता के साथ देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।"