Movie prime

Agrasen Seva Sansthan : संस्कार, संगठन और सेवा की मिसाल बना अग्रसेन सेवा संस्थान – हर रविवार अब मिलेगा जीवनसाथी मंच

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : अग्रसेन सेवा संस्थान (Agrasen Seva Sansthan) ने समाजहित में एक अभिनव पहल करते हुए "अग्रवाल वैश्य वैवाहिक संबंध समिति" की स्थापना की है, जिसके अंतर्गत हर रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क वैवाहिक पंजीकरण की सेवा प्रदान की जाएगी। इस ऐतिहासिक सामाजिक अभियान का भव्य शुभारंभ 11 मई 2025 को विनायक प्लैटिना गार्डन (महमूरगंज) के सामने आयोजित समारोह में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में कहा कि यह सेवा विवाह को एक सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक रूप में स्थापित करती है,जहाँ न केवल दो व्यक्तियों का, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है। उन्होंने इस कार्य को “सामाजिक क्रांति की दिशा में ठोस कदम” करार दिया।

Agrasen Seva Sansthan : संस्कार, संगठन और सेवा की मिसाल बना अग्रसेन सेवा संस्थान – हर रविवार अब मिलेगा जीवनसाथी मंच

कार्यक्रम का संचालन सचिन अग्रवाल ने अत्यंत प्रभावशाली और अनुशासित ढंग से किया, जिससे आयोजन में गरिमा और ऊर्जा का समावेश बना रहा। संयोजक द्वय – संतोष अग्रवाल (आढ़त वाले) एवं राजेन्द्र मोहन साह ने जानकारी दी कि यह मंच पूर्णतः निःशुल्क रहेगा और सभी वर्गों के युवक-युवतियों को योग्य जीवनसाथी चुनने में मदद करेगा, जिसमें संस्कारों, योग्यता और समान मूल्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम में यह घोषणा भी की गई कि एक 15 सदस्यीय कार्य समिति गठित की गई है जो हर रविवार इस सामाजिक सेवा हेतु मौजूद रहेगी। अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, संयोजक राजेन्द्र मोहन साह और संजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज को यह भरोसा दिलाया कि संस्था आगे भी सांस्कृतिक, पारिवारिक और नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध रहेगी।

संस्था ने समाज के सभी वर्गों से इस पवित्र प्रयास में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण कराकर इस सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए।

उद्घाटन दिवस पर 51 युवक-युवतियों के बायोडाटा प्राप्त हुए, जो संस्था की व्यापक स्वीकार्यता और इस सेवा की तत्काल उपयोगिता को दर्शाते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उमाशंकर अग्रवाल, संरक्षक विवेक अग्रवाल (पुत्र: अरविंद कुमार ‘नन्हे भैया’) और संजय अग्रवाल ‘गिरिराज’ की गरिमामयी उपस्थिति रही।