2026 Stock Picks: मोतीलाल ओसवाल की पसंदीदा कंपनियां, 46% तक रिटर्न की संभावना
Mumbai : ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने नए साल 2026 के लिए अपनी हाई-कन्विक्शन स्टॉक पिक्स जारी की हैं। फर्म का मानना है कि 2025 के उतार-चढ़ाव भरे बाजार के बाद 2026 कमाई रिकवरी और स्थिर ग्रोथ का साल होगा। निफ्टी ने 2025 में करीब 10% रिटर्न दिया, लेकिन ग्लोबल अनिश्चितताओं और FII सेलिंग के बावजूद।
मोतीलाल ओसवाल ने फाइनेंशियल्स, कंजम्प्शन, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल/हेल्थकेयर थीम्स पर फोकस करते हुए 10 स्टॉक्स की लिस्ट जारी की, जिसमें से प्रमुख 5 में भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HCL टेक्नोलॉजीज, इटरनल (पूर्व में Zomato) और TVS मोटर शामिल हैं। इनमें 46% तक अपसाइड की संभावना जताई गई है।
1. भारती एयरटेल
- टार्गेट प्राइस : ₹2,365
- संभावित अपसाइड : करीब 12%
- वर्तमान भाव : करीब ₹2,106
- कारण : मोबिलिटी, ब्रॉडबैंड और डिजिटल इंफ्रा में मजबूत एक्जीक्यूशन। FY25-28 के बीच रेवेन्यू 15% और EBITDA 18% CAGR की उम्मीद। ARPU बढ़ोतरी और प्रीमियमाइजेशन से लाभ।
2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
- टार्गेट प्राइस : ₹1,100
- संभावित अपसाइड : करीब 14%
- वर्तमान भाव : करीब ₹966
- कारण : मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर एसेट क्वालिटी और डाइवर्सिफाइड फ्रैंचाइजी। FY27 में RoA ~1.1% और RoE ~15.5% रहने की उम्मीद।
3. HCL टेक्नोलॉजीज
- टार्गेट प्राइस : ₹2,150
- संभावित अपसाइड : करीब 29%
- वर्तमान भाव : करीब ₹1,661
- कारण : IT सर्विसेज और ER&D में आउटपरफॉर्मेंस। AI सॉल्यूशंस से शुरुआती ट्रैक्शन। FY25-27 में USD रेवेन्यू 5.3% CAGR की उम्मीद।
4. इटरनल (Zomato)
- टार्गेट प्राइस : ₹410
- संभावित अपसाइड : करीब 46%
- वर्तमान भाव : करीब ₹282
- कारण : इन्वेस्टमेंट जारी रहने और EBITDA मार्जिन सुधार से मजबूत रिटर्न। Blinkit की तेज ग्रोथ और डाइवर्सिफिकेशन।
5. TVS मोटर
- टार्गेट प्राइस : ₹4,159
- संभावित अपसाइड : करीब 14%
- वर्तमान भाव : करीब ₹3,632
- कारण : दोपहिया और EV सेगमेंट में मार्केट शेयर गेन। त्योहारी डिमांड, GST रिफॉर्म और निर्यात ग्रोथ (अफ्रीका, लैटिन अमेरिका) से सपोर्ट।
मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि FY26 में निफ्टी अर्निंग्स 9% और FY27-28 में 15% तक बढ़ सकती है। निवेशकों को सलाह है कि अपनी रिसर्च और रिस्क प्रोफाइल के आधार पर निर्णय लें।