{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Apple Event 2026: आज रात खुलेगा ‘सरप्राइज बॉक्स’! iPhone 18, Foldable iPhone और नई Watch पर दुनिया की नजर
 

 

नई दिल्ली: गैजेट लवर्स और Apple फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Apple का बहुप्रतीक्षित मेगा इवेंट आज रात भारतीय समयानुसार 10:30 बजे शुरू होगा। कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park के Steve Jobs Theater से होने वाले इस इवेंट में कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी से पर्दा उठा सकती है।

Apple ने इस बार इवेंट की आधिकारिक टैगलाइन “Surprise and shine” रखी है। ऐसे में टेक वर्ल्ड की नजरें कंपनी के संभावित नए लॉन्च पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इवेंट में नई iPhone 18 सीरीज, Apple Watch की नई जेनरेशन और अगली पीढ़ी के AirPods से जुड़े ऐलान हो सकते हैं।

भारत में ऐसे देखें Apple Event Live

भारत में यूजर्स इस इवेंट को कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकेंगे। Apple की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कंपनी के YouTube चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा Apple TV ऐप के जरिए भी इवेंट देखा जा सकता है।

Foldable iPhone को लेकर बढ़ी हलचल

इस इवेंट से पहले सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा Apple के कथित पहले Foldable iPhone को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स और लीक्स में इसे iPhone 18 सीरीज के साथ पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है। X पर यूजर्स इसके संभावित डिजाइन, फीचर्स और कीमत को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

फोल्डेबल iPhone की संभावित कीमत को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कुछ यूजर्स का अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 2,000 डॉलर हो सकती है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में कीमत 2,499 डॉलर तक पहुंचने की बात कही जा रही है।

iPhone 18 Pro की कीमत कितनी होगी?

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की संभावित कीमतों को लेकर भी अटकलें तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1,39,900 हो सकती है। वहीं iPhone 18 Pro Max के बेस मॉडल की कीमत ₹1,54,900 से ₹1,59,900 के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

हालांकि, इन कीमतों की आधिकारिक पुष्टि Apple की ओर से लॉन्च के समय ही की जाएगी।

क्रीज-फ्री Foldable iPhone बनेगा सबसे बड़ा सरप्राइज?

Foldable iPhone से जुड़ी सबसे बड़ी चर्चा इसकी डिस्प्ले को लेकर है। लीक्स में दावा किया जा रहा है कि Apple ऐसे फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है, जिसमें डिस्प्ले पर फोल्ड होने की विजिबल क्रीज बेहद कम या नजर नहीं आएगी।

अगर Apple इस तकनीक को सफलतापूर्वक पेश करता है, तो फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में कंपनी को बड़ा बढ़त मिल सकती है। फिलहाल इन सभी जानकारियों को लीक्स और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।

आज रात 10:30 बजे Apple Event शुरू होने के साथ ही इन तमाम अटकलों पर से पर्दा उठ जाएगा। iPhone 18 सीरीज, Foldable iPhone, Apple Watch और AirPods से जुड़े हर बड़े ऐलान और कीमत की जानकारी के लिए हमारे लाइव कवरेज से जुड़े रहें।