{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Bank Holiday April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 
अगर आप अप्रैल महीने में बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। अप्रैल 2026 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे आपके काम प्रभावित हो सकते हैं।

1 अप्रैल से ही असर

हालांकि 1 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन इस दिन आम ग्राहकों के काम नहीं होंगे। दरअसल, इस दिन नए वित्त वर्ष (Financial Year) की शुरुआत होती है और बैंक अपने आंतरिक लेखा-जोखा (Annual Closing) में व्यस्त रहते हैं।

क्यों बंद रहेंगे 14 दिन बैंक?

अप्रैल महीने में:

8 दिन त्योहारों के कारण छुट्टी (राज्यवार अलग-अलग)
4 रविवार (Sunday)
2 शनिवार (दूसरा और चौथा शनिवार)

इन सभी को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

अप्रैल 2026 बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
1 अप्रैल (बुधवार): Annual Closing – ऑफलाइन काम नहीं
2 अप्रैल (गुरुवार): मोंडी गुरुवार (केरल में छुट्टी)
3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे – कई शहरों में बैंक बंद
5 अप्रैल: रविवार
11 अप्रैल: दूसरा शनिवार
12 अप्रैल: रविवार
14 अप्रैल (मंगलवार): आंबेडकर जयंती, बैसाखी सहित कई पर्व
15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नववर्ष, बिहू, विशु
16 अप्रैल (गुरुवार): बिहू (गुवाहाटी)
19 अप्रैल: रविवार
20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती, अक्षय तृतीया (बेंगलुरु)
21 अप्रैल (मंगलवार): गरिया पूजा (अगरतला)
25 अप्रैल: चौथा शनिवार
26 अप्रैल: रविवार

छुट्टियों में भी जारी रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

इन दिनों आप आसानी से:

ATM से कैश निकाल सकते हैं

UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।