{"vars":{"id": "130921:5012"}}

तेल की कीमतों पर ब्रेक! देश में राहत, लेकिन आगे बढ़ सकते हैं रेट? जानिए अपडेट

 

Mumbai :  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। रविवार, 19 अप्रैल को भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। देश में ईंधन की कीमतें रोजाना तय होती हैं, जिसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी प्रमुख तेल कंपनियां शामिल हैं।

प्रीमियम फ्यूल महंगा हुआ था

बीते 1 अप्रैल को प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। इंडियन ऑयल के XP100 पेट्रोल की कीमत 11 रुपये बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी, जबकि प्रीमियम डीजल भी महंगा हुआ था।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम (रुपये प्रति लीटर)

- दिल्ली – 94.77

- मुंबई – 103.54

- कोलकाता – 104.21

- चेन्नई – 100.75

- हैदराबाद – 94.49

- लखनऊ – 94.69

- अहमदाबाद – 94.49

- इंदौर – 106.48

- पटना – 105.58

- पुणे – 104.04

प्रमुख शहरों में डीजल के दाम (रुपये प्रति लीटर)

- दिल्ली – 87.67

- मुंबई – 90.03

- कोलकाता – 90.76

- चेन्नई – 92.34

- हैदराबाद – 95.70

- लखनऊ – 90.57

- अहमदाबाद – 90.17

- इंदौर – 91.88

- पटना – 93.80

- पुणे – 90.57

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश में फिलहाल ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।