मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज की बड़ी सलाह, इन 3 शेयरों में दिख रहा दम
Mumbai : मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात का असर वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक ऐसे शेयरों की तलाश में हैं, जो आने वाले समय में बेहतर रिटर्न दे सकें। इसी बीच ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने कुछ चुनिंदा कंपनियों पर अपनी कवरेज देते हुए उनमें निवेश की सलाह दी है।
Aequs Ltd पर ‘Buy’ की सलाह
ब्रोकरेज फर्म ने Aequs Limited को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है और इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है। फर्म ने इसके लिए 145 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 20 फीसदी तक की संभावित बढ़त का संकेत देता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एयरोस्पेस सेक्टर में टियर-1 सप्लायर के तौर पर काम करती है और इसकी साझेदारी Airbus और Boeing जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ है। मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर क्लाइंट रिलेशनशिप के चलते कंपनी की ग्रोथ स्थिर रहने की उम्मीद जताई गई है।
Balkrishna Industries पर 25% तक उछाल की उम्मीद
ब्रोकरेज ने ऑटो सेक्टर की कंपनी Balkrishna Industries को भी निवेश के लिहाज से आकर्षक बताया है। फर्म ने इसके लिए 2,540 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा कीमत से करीब 25 फीसदी तक की संभावित तेजी दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की पकड़ 15–18 अरब डॉलर के वैश्विक ऑफ-हाईवे टायर बाजार में मजबूत है और इसका कारोबार करीब 160 देशों तक फैला हुआ है। साथ ही कंपनी रिप्लेसमेंट सेगमेंट पर फोकस कर रही है, जहां बेहतर मार्जिन मिलने की संभावना रहती है।
Aurobindo Pharma पर भी ब्रोकरेज का भरोसा
फार्मा सेक्टर की कंपनी Aurobindo Pharma को लेकर भी ब्रोकरेज फर्म ने सकारात्मक रुख दिखाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 25 फीसदी तक तेजी आ सकती है। इसके लिए 1,610 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में मौजूदा अस्थिरता के बावजूद मजबूत फंडामेंटल और ग्रोथ संभावनाओं वाली कंपनियों में निवेश लंबे समय में बेहतर रिटर्न दे सकता है।