{"vars":{"id": "130921:5012"}}

December Bank Holiday list : दिसंबर में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

 

Bank Holiday List : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिसंबर 2025 के लिए बैंक छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो एक बार छुट्टियों की यह सूची जरूर देख लें। दिसंबर में कुल 19 दिन बैंक बंद रहेंगे, हालांकि ये सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कुछ अवकाश केवल विशेष राज्यों में मान्य हैं।

आरबीआई के नियमों के अनुसार रविवार, और हर महीने के दूसरे तथा चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों में उनके स्थानीय त्योहारों और अवसरों पर भी बैंक हॉलिडे घोषित किए जाते हैं।

दिसंबर 2025 में किन-किन दिनों बैंक रहेंगे बंद?

आइए, एक नजर डालते हैं राज्यवार छुट्टियों की पूरी लिस्ट पर:

दिसंबर 2025 की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट

  • 1 दिसंबर (सोमवार): अरुणाचल प्रदेश – इंडिजिनस फेथ डे

  • 3 दिसंबर (बुधवार): गोवा – सेंट फ्रांसिस जेवियर फीस्ट

  • 5 दिसंबर (शुक्रवार): जम्मू-कश्मीर – शेख अब्दुल्ला जयंती

  • 12 दिसंबर (शुक्रवार): मेघालय – पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस

  • 18 दिसंबर (गुरुवार):

    • छत्तीसगढ़ – गुरु घासीदास जयंती

    • मेघालय – यू सोसो थम पुण्यतिथि

  • 19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा मुक्ति दिवस

  • 20 दिसंबर (शनिवार): सिक्किम – लोसूंग/नामसूंग त्योहार

  • 22 दिसंबर (सोमवार): सिक्किम – लोसूंग त्योहार

  • 24 दिसंबर (बुधवार): मेघालय, मिजोरम – क्रिसमस ईव

  • 25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस (देशभर में)

  • 26 दिसंबर (शुक्रवार):

    • मिजोरम, तेलंगाना, मेघालय – क्रिसमस सेलिब्रेशन

    • हरियाणा – शहीद उधम सिंह जयंती

  • 30 दिसंबर (मंगलवार):

    • मेघालय – यू कियांग नांगबाह

    • सिक्किम – तामू लोसर

  • 31 दिसंबर (बुधवार): मिजोरम, मणिपुर – न्यू ईयर ईव

वीकेंड बैंक हॉलिडे (Weekend Holidays)

  • 7 दिसंबर: रविवार

  • 13 दिसंबर: दूसरा शनिवार

  • 14 दिसंबर: रविवार

  • 21 दिसंबर: रविवार

  • 27 दिसंबर: चौथा शनिवार

  • 28 दिसंबर: रविवार

काम निपटाने से पहले प्लान कर लें

चूंकि कई छुट्टियां लगातार भी पड़ रही हैं, इसलिए जरूरी लेन-देन, पासबुक अपडेट, डीमैंड ड्राफ्ट या अन्य बैंकिंग काम पहले से निपटा लेना बेहतर होगा। इससे आपको महीने में बैंक बंद होने के कारण किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।