Diwali 2025 Bank Holiday: कहीं खुला और कहीं बंद, जानें 17-23 अक्टूबर के बीच कब-कब रहेगी बैंकों में छुट्टी
Diwali 2025 Bank Holiday : देशभर में दिवाली का उत्सव जोरों पर है और इस बार त्योहार 18 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras) से शुरू हो रहे है। इसके बाद नरक चतुर्दशी, काली पूजा, छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई-दूज का आयोजन होगा। ऐसे में जरूरी है कि लोग जान लें कि इन दिनों बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे, ताकि बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम में कोई परेशानी न हो।
17-18 अक्टूबर: बैंक खुलेंगे या बंद?
-
17 अक्टूबर (रमा एकादशी): इस दिन लोग उपवास रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। RBI की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, बैंक खुलेंगे।
-
18 अक्टूबर (धनतेरस): धनतेरस के दिन लोग भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
-
बैंक बंद रहेंगे: गुवाहाटी
-
बैंक खुलेंगे: दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर और अन्य प्रमुख शहर
-
यह दिन महीने का तीसरा शनिवार है और अधिकांश शहरों में फुल वर्किंग डे होगा।
-
कुछ शहरों में हाफ डे के बाद छुट्टी दी जा सकती है।
-
20 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)
-
बैंक बंद रहेंगे: अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
-
बैंक खुले रहेंगे: बेलापुर, भुवनेश्वर, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर
21-23 अक्टूबर: बैंकिंग शेड्यूल
-
21 अक्टूबर (अमावस्या / दिवाली स्नान और देवपूजा)
-
बंद: बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर, अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
-
-
22 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा / अन्नकूट / गुजराती नववर्ष)
-
बंद: अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर
-
अन्य शहरों में बैंक खुलेंगे
-
-
23 अक्टूबर (भाई दूज / लक्ष्मी पूजा / चित्रगुप्त जयंती / निंगोल चक्कौबा)
-
बंद: अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला
-
बाकी शहरों में बैंक खुलेंगे
-