Excise Duty: पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने 2-2 रुपये बढ़ाया उत्पाद शुल्क, जनता पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
Apr 7, 2025, 16:10 IST
नई दिल्ली I सरकार ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise duty) में 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि इस बढ़े हुए शुल्क का असर खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ेगा। यह फैसला वैश्विक बाजार में तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए लिया गया है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगी।
पेट्रोल-डीजल पर अब कितना शुल्क लगेगा
नई अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर Excise duty बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर यह शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
असमंजस के बाद स्थिति हुई स्पष्ट
अधिसूचना जारी होते ही बाजार में यह खबर तेजी से फैल गई कि इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ जाएंगी और आम उपभोक्ताओं पर इसका बोझ पड़ेगा। हालांकि, सरकार की ओर से खुदरा कीमतों में कोई सीधा उल्लेख नहीं किया गया था, जिससे असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई।
बाद में उद्योग जगत के सूत्रों के हवाले से यह स्पष्ट किया गया कि खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की