{"vars":{"id": "130921:5012"}}

5 सितंबर को खुलेंगे चार कंपनियों के IPO, 29 सितंबर तक कर सकेंगे निवेश; देखें प्राइस बैंड

IPO Market में 25 सितंबर से चार नए इश्यू खुलने जा रहे हैं। Orient Cables, Runwal Enterprises, German Green Steel & Power और Svecter IPO के जरिए कुल 1,776 करोड़ रुपये जुटाएंगी। निवेशक इन IPO में 29 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। जानें चारों कंपनियों का प्राइस बैंड और इश्यू साइज।

 

शेयर बाजार में IPO के जरिए निवेश का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अगले हफ्ते चार नए इश्यू खुलने जा रहे हैं। Orient Cables India Limited, Runwal Enterprises, Svecter और German Green Steel & Power के IPO 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। चारों कंपनियां मिलकर इन IPO के जरिए करीब 1,776 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं। निवेशक इन इश्यू में 29 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे।

चारों कंपनियों ने अपने-अपने IPO का प्राइस बैंड और इश्यू का आकार तय कर दिया है। इनमें कुछ IPO पूरी तरह नए शेयरों पर आधारित हैं, जबकि कुछ में नए शेयरों के साथ प्रमोटर शेयरों की बिक्री भी शामिल है।

Orient Cables IPO

Orient Cables India Limited ने अपने IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड 258 से 272 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी इस इश्यू से कुल 552 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

IPO में 320 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 232 करोड़ रुपये तक के प्रमोटर शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

Runwal Enterprises IPO

रियल एस्टेट डेवलपर Runwal Enterprises का IPO भी 25 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 290 से 305 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

इस IPO का कुल आकार 500 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि पूरा इश्यू नए शेयरों की बिक्री पर आधारित होगा। यानी इसमें ऑफर फॉर सेल के जरिए प्रमोटर हिस्सेदारी बेचने का प्रावधान नहीं है।

German Green Steel & Power IPO

लोहा और इस्पात उत्पाद बनाने वाली German Green Steel & Power भी IPO बाजार में उतर रही है। कंपनी ने अपने 304 करोड़ रुपये के IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड 132 से 139 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

इस इश्यू में 290 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 13.9 करोड़ रुपये के प्रमोटर शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे।

Svecter IPO

डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनी Svecter का IPO भी 25 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 30 से 32 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Svecter अपने IPO के जरिए कुल 420 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 287 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 133 करोड़ रुपये के प्रमोटर शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

चारों IPO से जुटेंगे 1,776 करोड़ रुपये

इस तरह 25 सितंबर को खुलने वाले इन चारों IPO से कंपनियां संयुक्त रूप से करीब 1,776 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। सभी इश्यू में सब्सक्रिप्शन की अंतिम तारीख 29 सितंबर है।

निवेशकों के लिए किसी भी IPO में पैसा लगाने से पहले कंपनी का कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन, वैल्यूएशन, IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल और जोखिम जैसे पहलुओं को देखना जरूरी है। केवल प्राइस बैंड या बाजार में चर्चा के आधार पर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए।