{"vars":{"id": "130921:5012"}}

सोना-चांदी में हल्की गिरावट: 24 कैरेट सोना ₹1.25 लाख के पार, चांदी ₹1.54 लाख प्रति किलो पर फिसली

 

New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। देशभर के प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना ₹1,25,610 से ₹1,25,760 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,15,140 से ₹1,15,290 प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत भी थोड़ी कमजोर होकर ₹1,54,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना ₹1,25,760 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,15,290 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में यह क्रमशः ₹1,25,610 और ₹1,15,140 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,25,660 रुपये और 22 कैरेट सोना ₹1,15,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

इसी तरह, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी सोने के भाव लगभग समान हैं। वहीं लखनऊ और जयपुर में आज 24 कैरेट सोना ₹1,25,760 रुपये और 22 कैरेट सोना ₹1,15,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों—कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भी सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों के संकेतों के चलते कीमती धातुओं में यह गिरावट देखने को मिली है।

मुख्य दरें :

24 कैरेट सोना: ₹1,25,610 – ₹1,25,760 / 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹1,15,140 – ₹1,15,290 / 10 ग्राम

चांदी: ₹1,54,900 / किलोग्राम