{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Gold Rate : सोना हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या हैं आज का ताजा रेट

 

Gold Rate : हाल के दिनों में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 22 अप्रैल को जब सोना पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचा, तब निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई थी। लेकिन इसके बाद से कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 2 जून को भी सोने की कीमतों (Gold Rate) में नरमी बनी हुई है, जो खरीदारों के लिए राहत की खबर है।

Gold Rate :जानिए आज का सोने और चांदी का ताज़ा भाव

  • 22 कैरेट सोना (Gold Rate) आज 89,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।22 कैरेट सोना आज 89,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
  • वहीं, 24 कैरेट सोना की कीमत 97,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चांदी की बात करें तो इसमें भी गिरावट आई है और इसका दाम 99,800 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।

आपके शहर में क्या है आज का सोना भाव?

शहर 22 कैरेट (10 ग्राम) 24 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹89,340 ₹97,450
लखनऊ ₹89,340 ₹97,450
मुंबई ₹89,190 ₹97,300
बेंगलुरु ₹89,190 ₹97,300
चेन्नई ₹89,190 ₹97,300
अहमदाबाद ₹89,240 ₹97,350
कोलकाता ₹89,190 ₹97,300
हैदराबाद ₹89,190 ₹97,300

सोने की कीमत कैसे तय होती है?

सोने का दाम (Gold Rate) सिर्फ इसकी मांग और आपूर्ति से तय नहीं होता। इसके पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण होते हैं जैसे:

  • वैश्विक बाजार की चाल
  • लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट
  • कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट
  • डॉलर की स्थिति
  • भूराजनीतिक तनाव

भारत में सोना सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि परंपरा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। चाहे शादी हो या कोई त्योहार, सोने का इस्तेमाल शुभ और आर्थिक सुरक्षा दोनों के रूप में किया जाता है।

नोट: कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताज़ा रेट जरूर चेक करें।