{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए आज का ताजा भाव

 

घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें तूफानी रफ्तार से ऊपर चढ़ गईं, जिससे निवेशकों और सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है।

MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर गुरुवार को ₹1,69,882 प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,65,915 पर बंद हुआ था। लेकिन सुबह करीब 10 बजे तक सोना ₹1,80,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, यानी एक ही दिन में लगभग ₹14,300 की भारी तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में गोल्ड ने ₹1,80,501 का उच्चतम स्तर भी छू लिया।

चांदी भी चमकी, ₹19,500 की उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखी गई। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर ₹4,04,879 प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई, जो पिछले बंद भाव से करीब ₹19,500 ज्यादा है। शुरुआती सत्र में चांदी ने ₹4,07,456 प्रति किलो का हाई लेवल छू लिया।

आपके शहर में आज सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

(गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली

  • 24 कैरेट: ₹1,79,000

  • 22 कैरेट: ₹1,64,100

  • 18 कैरेट: ₹1,34,290

मुंबई

  • 24 कैरेट: ₹1,78,850

  • 22 कैरेट: ₹1,63,950

  • 18 कैरेट: ₹1,34,140

चेन्नई

  • 24 कैरेट: ₹1,83,280

  • 22 कैरेट: ₹1,68,000

  • 18 कैरेट: ₹1,39,000

कोलकाता

  • 24 कैरेट: ₹1,78,850

  • 22 कैरेट: ₹1,63,950

  • 18 कैरेट: ₹1,34,140

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,78,900

  • 22 कैरेट: ₹1,64,000

  • 18 कैरेट: ₹1,34,190

लखनऊ

  • 24 कैरेट: ₹1,79,000

  • 22 कैरेट: ₹1,64,100

  • 18 कैरेट: ₹1,34,290

पटना

  • 24 कैरेट: ₹1,78,900

  • 22 कैरेट: ₹1,64,000

  • 18 कैरेट: ₹1,34,190

हैदराबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,78,850

  • 22 कैरेट: ₹1,63,950

  • 18 कैरेट: ₹1,34,140

खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

गुरुवार के कारोबारी सत्र में सोने-चांदी की कीमतों में आई इस जोरदार तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें, क्योंकि कीमतों में उतार-चढ़ाव तेज बना हुआ है।