{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Gold Silver Price: सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1 लाख के पार पहुंची कीमत, चांदी भी उछली

 

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में 6 अगस्त 2025 को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹596 की बढ़त के साथ ₹1,00,672 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह अब तक का ऑल टाइम हाई है। इससे पहले सोने का भाव ₹1,00,076 प्रति 10 ग्राम था।

इसी तरह, चांदी ₹1,154 की तेजी के साथ ₹1,13,576 प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले इसका भाव ₹1,12,422 था। हालांकि चांदी ने 23 जुलाई को ₹1,15,850 प्रति किलो उच्चतम स्तर बनाया था।

सोना 1.04 लाख, चांदी 1.30 लाख तक जा सकती है

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, अमेरिका के टैरिफ के कारण जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ा है, जिससे Gold को समर्थन मिल रहा है। इससे सोने की मांग बढ़ी है। उनका अनुमान है कि इस साल सोना 1,04,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,30,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली ₹1,02,480 ₹93,950
मुंबई ₹1,02,330 ₹93,800
कोलकाता ₹1,02,330 ₹93,800
चेन्नई ₹1,02,330 ₹93,800
भोपाल ₹1,02,270 ₹93,850

क्यों बढ़ रही है कीमत?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ और वैश्विक जियोपॉलिटिकल तनावों के कारण सोने को समर्थन मिल रहा है। इससे डिमांड बढ़ी है और कीमतों में तेजी आई है। उन्होंने यह भी अनुमान लगाया है कि 2025 के अंत तक Gold ₹1.04 लाख और चांदी ₹1.30 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।

इस साल कितनी बढ़ी कीमतें:

  • Gold (1 जनवरी 2025 को): ₹76,162 → अब ₹1,00,672 → ₹24,510 की बढ़त
  • Silver (1 जनवरी 2025 को): ₹86,017 → अब ₹1,13,576 → ₹27,559 की बढ़त
  • 2024 में सोना: ₹12,810 महंगा हुआ था

सिर्फ हॉलमार्क वाला सोना खरीदें

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) जैसे AZ4524 जैसे 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड सोने (Gold) की शुद्धता की गारंटी देता है। हॉलमार्किंग से यह पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।