Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर में आज का ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुधवार राहत भरी खबर लेकर आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में एक बार फिर तेज गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार की तेजी के बाद बुधवार को निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दिया। वहीं, वाराणसी के सर्राफा बाजार में भी दोनों धातुओं के भाव नरम बने हुए हैं।
MCX पर सोना 0.66% टूटा
बुधवार सुबह करीब 11:54 बजे 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना 942 रुपये यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज कारोबार की शुरुआत ही कमजोरी के साथ हुई। सोना 1,109 रुपये टूटकर 1,41,148 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,42,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इंट्राडे कारोबार के दौरान सोना 1,40,740 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जबकि दिन का उच्चतम स्तर 1,41,788 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
चांदी में भी बड़ी गिरावट, 2,21,000 रुपये के करीब पहुंचा भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज कमजोरी देखने को मिली। 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 1,788 रुपये यानी 0.80 प्रतिशत गिरकर 2,21,401 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।
चांदी ने बुधवार को 2,21,926 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 2,23,120 रुपये और निचला स्तर 2,21,064 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
दिल्ली सर्राफा बाजार में भी नरम पड़े भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में भी मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 700 रुपये सस्ता होकर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली और इसका भाव एक ही दिन में 8,900 रुपये टूटकर 2,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
वाराणसी में आज का ताजा गोल्ड और सिल्वर रेट
वाराणसी के सर्राफा बाजार में बुधवार को उपलब्ध ताजा संकेतक दरों के अनुसार-
- 24 कैरेट सोना: ₹1,42,950 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,31,050 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: ₹1,07,250 प्रति 10 ग्राम
- 999 शुद्ध चांदी: लगभग ₹2,15,970 प्रति किलोग्राम (संकेतक दर)
नोट: सर्राफा बाजार में अंतिम कीमत ज्वेलर, मेकिंग चार्ज, जीएसटी और स्थानीय मांग के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार, कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम का असर फिलहाल सोने-चांदी की चाल पर बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय बाजार की दिशा पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारी का अवसर भी मानी जा रही है।