Gold Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत में सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट
Gold Silver Price Today: 4 नवंबर मंगलवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा ₹1,20,760 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुआ, जो पिछले दिन से ₹650 सस्ता है। चांदी भी ₹630 गिरकर ₹1,47,131 प्रति किलोग्राम पर पहुंची। शादियों के सीजन से पहले यह गिरावट ग्राहकों के लिए राहतभरी है।
Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा आज ₹1,20,802 प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को यह ₹1,21,409 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सुबह 9:55 बजे तक एमसीएक्स पर सोना ₹1,20,760 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग ₹650 सस्ता है। शुरुआती कारोबार में गोल्ड ₹1,20,970 के उच्च स्तर तक पहुंचा था।
चांदी के भाव में भी आई गिरावट
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर चांदी ₹1,47,131 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी, जबकि कारोबारी दिन की शुरुआत ₹1,46,466 पर हुई थी। पिछले दिन की बंद कीमत के मुकाबले चांदी में करीब ₹630 की गिरावट दर्ज की गई।
इन शहरों में सोने का आज का भाव (प्रति 10 ग्राम)
(स्रोत: गुड रिटर्न)
दिल्ली
24 कैरेट – ₹1,22,510
22 कैरेट – ₹1,12,400
18 कैरेट – ₹91,990
मुंबई
24 कैरेट – ₹1,22,460
22 कैरेट – ₹1,12,250
18 कैरेट – ₹91,840
चेन्नई
24 कैरेट – ₹1,22,730
22 कैरेट – ₹1,12,500
18 कैरेट – ₹93,900
कोलकाता
24 कैरेट – ₹1,22,460
22 कैरेट – ₹1,12,250
18 कैरेट – ₹91,840
अहमदाबाद
24 कैरेट – ₹1,22,510
22 कैरेट – ₹1,12,300
18 कैरेट – ₹91,890
लखनऊ
24 कैरेट – ₹1,22,510
22 कैरेट – ₹1,12,400
18 कैरेट – ₹91,990
शादियों के सीजन में सोना हुआ सस्ता
नवंबर में शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सोने की कीमतों में आई यह गिरावट ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। भारत में सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, खासकर शादी-ब्याह और त्योहारों के मौके पर। निवेशकों के लिए भी सोना हमेशा से एक सुरक्षित निवेश विकल्प रहा है। शादियों के मौसम में इसकी मांग में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में हलचल देखने को मिल सकती है।