{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड 1.45 लाख के करीब, जानिए आपके शहर का ताजा रेट

सोना-चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया, जबकि चांदी में भी कमजोरी बनी हुई है। जानिए वाराणसी, दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और गिरावट की वजह।

 

Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, मजबूत अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती आशंकाGold-Silver Price Todayओं का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। सोना करीब दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी के दाम भी दबाव में बने हुए हैं। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजर बाजार की अगली चाल पर टिकी हुई है।

वाराणसी में आज क्या है सोने-चांदी का रेट?

वाराणसी सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,44,750 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,32,700 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव करीब ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

देश के बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में नरमी बनी हुई है। बाजार में मांग कमजोर पड़ने और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते दाम नीचे आए हैं।

नई दिल्ली
24 कैरेट: ₹1,44,550 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,32,504 प्रति 10 ग्राम

मुंबई
24 कैरेट: ₹1,44,710 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,32,651 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ
24 कैरेट: ₹1,44,750 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,32,688 प्रति 10 ग्राम

पटना
24 कैरेट: ₹1,44,630 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,32,578 प्रति 10 ग्राम

जयपुर
24 कैरेट: ₹1,44,690 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,32,633 प्रति 10 ग्राम

क्यों गिर रहे हैं सोना और चांदी?

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी के संकेतों ने सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा दिया है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग कमजोर पड़ जाती है।

इसके अलावा निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश विकल्पों की बजाय बॉन्ड और अन्य वित्तीय साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी वजह से वैश्विक बाजार में बिकवाली बढ़ी है और उसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

क्या अभी का सही समय है?

बाजार जानकारों काखरीदारी मानना है कि मौजूदा गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर बन सकती है। हालांकि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव अभी जारी रह सकता है। ऐसे में एकमुश्त निवेश करने के बजाय चरणबद्ध खरीदारी की रणनीति बेहतर मानी जा रही है। सोना खरीदने से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर नजर रखना जरूरी है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

सोना लंबे समय से सुरक्षित निवेश का माध्यम माना जाता रहा है, लेकिन वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में जल्दबाजी से बचते हुए बाजार की दिशा स्पष्ट होने का इंतजार करना समझदारी हो सकती है। वहीं शादी-विवाह या व्यक्तिगत जरूरतों के लिए खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए मौजूदा गिरावट राहत भरी खबर मानी जा रही है।