{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

 

बिजनेस डेस्क। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोने का वायदा करीब 6,706 रुपये टूटकर नीचे आ गया, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई है।

एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,40,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,492 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:45 बजे तक सोना 4.64% की गिरावट के साथ 1,37,786 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में यह 1,40,158 रुपये तक का हाई भी छू चुका था।

चांदी में भी भारी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर करीब 5.60% (लगभग 12,700 रुपये) टूटकर 2,14,078 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
दिन की शुरुआत चांदी ने 2,17,702 रुपये के स्तर से की थी, जो इसका हाई लेवल भी रहा।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम देखें तो:

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी लगभग 2,449 रुपये
100 ग्राम चांदी के लिए करीब 24,490 रुपये
चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,450 रुपये के आसपास रहा
 

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

 दिल्ली और लखनऊ

24 कैरेट: ₹1,46,110
22 कैरेट: ₹1,33,940
18 कैरेट: ₹1,09,620

 मुंबई और कोलकाता

24 कैरेट: ₹1,45,960
22 कैरेट: ₹1,33,790
18 कैरेट: ₹1,09,470

 चेन्नई

24 कैरेट: ₹1,48,570
22 कैरेट: ₹1,36,190
18 कैरेट: ₹1,13,590

 अहमदाबाद और पटना

24 कैरेट: ₹1,46,010
22 कैरेट: ₹1,33,840
18 कैरेट: ₹1,09,520

 हैदराबाद

24 कैरेट: ₹1,45,960
22 कैरेट: ₹1,33,790
18 कैरेट: ₹1,09,470
 

क्या कहते हैं जानकार?

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोना-चांदी में यह गिरावट आई है। हालांकि, कीमतों में यह नरमी खरीदारों के लिए एक अच्छा अवसर भी बन सकती है।