Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में आई उछाल या फिर कम हुआ भाव, जानें आज के ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: स्पॉट मार्केट में बढ़ती मांग और आने वाले महीने US फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी ला दी। शुरुआती कारोबार में दोनों धातुओं ने आधे फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की। भारत में शादी-ब्याह का सीजन होने के कारण 27 नवंबर के सोना-चांदी के रेट पर लोगों की नजरें आज भी टिकी है।
आज कितने में मिल रहा है 24, 22 और 18 कैरेट सोना?
गुरुवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली:
-
24 कैरेट सोना: 12,775 रुपये प्रति ग्राम (कल से 16 रुपये कम)
-
22 कैरेट सोना: 11,710 रुपये प्रति ग्राम (कल से 15 रुपये कम)
-
18 कैरेट सोना: 9,581 रुपये प्रति ग्राम (12 रुपये की गिरावट)
10 ग्राम के हिसाब से कीमतें:
-
24 कैरेट (10 ग्राम): 1,27,750 रुपये (160 रुपये की कमी)
-
22 कैरेट (10 ग्राम): 1,17,100 रुपये (150 रुपये सस्ता)
-
18 कैरेट (10 ग्राम): 95,810 रुपये (120 रुपये की गिरावट)
आज किन शहरों में क्या है सोने की कीमत?
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर और भुवनेश्वर:
-
24 कैरेट: 12,775 रुपये/ग्राम
-
22 कैरेट: 11,710 रुपये/ग्राम
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़:
-
24 कैरेट: 12,790 रुपये/ग्राम
-
22 कैरेट: 11,725 रुपये/ग्राम
चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम:
-
24 कैरेट: 12,840 रुपये/ग्राम
-
22 कैरेट: 11,770 रुपये/ग्राम
चांदी का आज का भाव
देश में चांदी की कीमत आज बढ़कर 173 रुपये प्रति ग्राम और 1,73,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। यह कल की तुलना में क्रमशः 4 रुपये और 4000 रुपये ज्यादा है।
चांदी की कीमत इंटरनेशनल मार्केट और डॉलर-रुपया विनिमय दर पर निर्भर करती है। यदि वैश्विक कीमतें स्थिर रहें और रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हो जाए, तो देश में चांदी और महंगी हो सकती है।