{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Gold-Silver Rate : सोना-चांदी के दामों में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है आज का रेट

 

Gold-Silver Rate : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव में नरमी आने के चलते अब निवेशक सुरक्षित ठिकानों की बजाय दूसरे निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसका असर सीधे तौर पर सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) पर देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Gold-Silver Rate : अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल?

कॉमेक्स पर गोल्ड की कीमत (Gold-Silver Rate Rate) 3,216.3 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। वहीं, स्पॉट गोल्ड की बात करें तो यह सुबह करीब 10 बजे 0.33% की गिरावट के साथ 3,213.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।

जानिए देश के प्रमुख शहरों में सोने की ताज़ा कीमत

दिल्ली

  • 24 कैरेट सोना: ₹95,280 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹87,350 / 10 ग्राम

मुंबई

  • 24 कैरेट सोना: ₹95,130 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹87,200 / 10 ग्राम

कोलकाता

  • 24 कैरेट सोना: ₹95,130 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹87,200 / 10 ग्राम

चेन्नई

  • 24 कैरेट सोना: ₹95,130 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹87,200 / 10 ग्राम

चांदी का क्या है ताज़ा भाव?

दिल्ली: ₹97,000 प्रति किलो
मुंबई: ₹97,900 प्रति किलो
कोलकाता: ₹97,000 प्रति किलो
चेन्नई: ₹1,08,000 प्रति किलो

एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में कैसा रहा प्रदर्शन?

  • गोल्ड जून फ्यूचर्स की कीमत शुरुआती कारोबार में ₹310 गिरकर ₹92,859 प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि पिछले दिन ये ₹93,169 पर बंद हुआ था।
  • सिल्वर फ्यूचर्स भी ₹164 की गिरावट के साथ ₹95,751 प्रति किलो पर कारोबार करता नजर आया, जबकि पिछला बंद स्तर ₹95,915 रहा।

निवेशकों के लिए संकेत क्या हैं?

विशेषज्ञों के मुताबिक चीन-अमेरिका के रिश्तों में नरमी और ग्लोबल रिस्क की कमी से निवेशक अब सोने-चांदी जैसे सेफ हेवेन में पैसा लगाने से बच रहे हैं। इसके चलते कीमतों में दबाव बना हुआ है।

अगर आप सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा गिरावट आपके लिए खरीदारी का एक अच्छा मौका हो सकता है — लेकिन लंबी अवधि की रणनीति के साथ।