Gold-Sliver Rate : शादियों के सीजन के बीच सोने-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
घरेलू फ्यूचर मार्केट में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों दबाव में कारोबार करते दिखाई दिए। ऐसे में निवेशकों और खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों की नजर बाजार पर बनी हुई है।
MCX पर टूटा सोना
Multi Commodity Exchange of India पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 540 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।
सोना 1,52,051 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,657 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:50 बजे गोल्ड फ्यूचर 0.36% की गिरावट के साथ 1,52,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार के दौरान सोना 1,53,200 रुपये के हाई लेवल तक भी पहुंचा।
चांदी में भी भारी गिरावट
MCX पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सिल्वर करीब 3,850 रुपये यानी 1.55% टूटकर कारोबार कर रही थी।
चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,42,501 रुपये के स्तर से की थी। दिन में इसका उच्चतम स्तर 2,44,730 रुपये रहा।
चांदी का रिटेल रेट
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,600 रुपये है।
100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को करीब 26,000 रुपये खर्च करने होंगे।
चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 2,700 रुपये चल रही है।
आपके शहर में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
24 कैरेट : 1,53,700 रुपये
22 कैरेट : 1,40,900 रुपये
18 कैरेट : 1,15,310 रुपये
मुंबई
24 कैरेट : 1,53,550 रुपये
22 कैरेट : 1,40,750 रुपये
18 कैरेट : 1,15,160 रुपये
चेन्नई
24 कैरेट : 1,55,450 रुपये
22 कैरेट : 1,42,490 रुपये
18 कैरेट : 1,18,810 रुपये
कोलकाता
24 कैरेट : 1,53,550 रुपये
22 कैरेट : 1,40,750 रुपये
18 कैरेट : 1,15,160 रुपये
अहमदाबाद
24 कैरेट : 1,53,600 रुपये
22 कैरेट : 1,40,800 रुपये
18 कैरेट : 1,15,210 रुपये
लखनऊ
24 कैरेट : 1,53,700 रुपये
22 कैरेट : 1,40,900 रुपये
18 कैरेट : 1,15,310 रुपये
पटना
24 कैरेट : 1,53,600 रुपये
22 कैरेट : 1,40,800 रुपये
18 कैरेट : 1,15,210 रुपये
हैदराबाद
24 कैरेट : 1,53,550 रुपये
22 कैरेट : 1,40,750 रुपये
18 कैरेट : 1,15,160 रुपये
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर इंडेक्स में बदलाव का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और हलचल बनी रह सकती है।