Flipkart यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब Coins से करें सस्ती हवाई यात्रा
New Delhi : गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Flipkart और Air India के बीच नई पार्टनरशिप हुई है, जिसके तहत अब यूजर्स अपने Flipkart SuperCoins को एयर टिकट बुकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस साझेदारी के तहत Flipkart मेंबर अपने SuperCoins को Air India के महाराजा क्लब पॉइंट्स में बदल सकते हैं। 5:2 के अनुपात में यह कन्वर्जन होगा, यानी 5 SuperCoins के बदले 2 Maharaja Points मिलेंगे।
क्या है महाराजा क्लब ?
महाराजा क्लब, Air India का फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम है, जो यात्रियों को फ्लाइट बुकिंग, केबिन अपग्रेड, लाउंज एक्सेस और अन्य सुविधाओं के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स देता है। इन पॉइंट्स का उपयोग Air India और Star Alliance की पार्टनर एयरलाइंस पर ‘अवार्ड फ्लाइट्स’ बुक करने में किया जा सकता है।
ट्रांसफर के नियम और शर्तें
सुपरकॉइन्स को महाराजा क्लब पॉइंट्स में बदलने के लिए कम से कम 50 सुपरकॉइन्स होना जरूरी है। ट्रांसफर किए गए पॉइंट्स 1 से 3 कार्यदिवस में आपके Maharaja Club अकाउंट में दिखने लगेंगे। ध्यान रहे कि एक बार ट्रांसफर होने के बाद इन पॉइंट्स को वापस सुपरकॉइन्स में नहीं बदला जा सकता।
कैसे करें सुपरकॉइन्स को कन्वर्ट?
- Flipkart ऐप खोलें और Categories सेक्शन में जाएं।
- सुपरकॉइन्स ऑप्शन चुनें।
- ‘सुपरकॉइन्स भागीदारों’ में जाकर Air India Maharaja Club सर्च करें।
- अपनी Maharaja Club ID से अकाउंट लिंक करें।
- जितने सुपरकॉइन्स कन्वर्ट करना चाहते हैं, वह संख्या डालें।
- ट्रांसफर कन्फर्म करें।
इस नई सुविधा से यूजर्स को शॉपिंग के साथ-साथ ट्रैवल में भी बचत का फायदा मिलेगा, जिससे फैमिली ट्रिप और भी किफायती बन सकती है।