{"vars":{"id": "130921:5012"}}

ICICI Prudential AMC का IPO खुला, 16 दिसंबर तक लगा सकेंगे बोली; प्राइस बैंड ₹2061–₹2165

 
New Delhi : ICICI Prudential Asset Management Company (AMC) का बहुप्रतीक्षित IPO आज खुल गया है। निवेशक इस इश्यू में 16 दिसंबर 2025 तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹2061 से ₹2165 प्रति शेयर तय किया है।
10,602 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य, पूरा IPO OFS
कंपनी इस IPO के जरिए कुल ₹10,602.65 करोड़ जुटाने की योजना में है। यह पूरा इश्यू Offer For Sale (OFS) है, यानी इसमें कोई नई इक्विटी जारी नहीं होगी और IPO से जुटाई गई राशि सीधे प्रमोटरों को जाएगी, कंपनी को नहीं। इससे पहले ही ग्रे मार्केट में ICICI Prudential AMC के शेयर ₹150 प्रति शेयर प्रीमियम पर ट्रेड करते दिखे, जो लिस्टिंग पर लगभग 7% संभावित लाभ का संकेत है।
2025 का चौथा सबसे बड़ा IPO
यह IPO वर्ष 2025 का चौथा सबसे बड़ा इश्यू है। इससे पहले—
- Tata Capital — ₹15,511 करोड़
- HDB Financial Services — ₹12,500 करोड़
- LG Electronics India — ₹11,607 करोड़
बड़े इश्यू ला चुके हैं। इस लिस्टिंग के साथ ICICI Prudential AMC, ICICI ग्रुप की पांचवीं लिस्टेड कंपनी बन जाएगी।
IPO से पहले 4.5% हिस्सेदारी की बड़ी डील
IPO से पहले यूके की Prudential Corporation Holdings ने कंपनी में अपनी 4.5% हिस्सेदारी बेच दी है। यह डील ₹2165 प्रति शेयर की दर से ₹4,815 करोड़ में पूरी हुई। कंपनी के निवेशकों में Lunette Capital, Rakesh Jhunjhunwala Estate, California University, Prashant Jain का 3P Equity Fund सहित कई बड़े निवेशक शामिल हैं।
एंकर निवेशकों से 3,022 करोड़ रुपये जुटाए
इश्यू खुलने से एक दिन पहले कंपनी ने 148 एंकर निवेशकों से ₹3,022 करोड़ जुटाए। इसमें वैश्विक पेंशन फंड, म्यूचुअल फंड, सॉवरेन वेल्थ फंड और एसेट मैनेजर्स शामिल रहे। कंपनी ने एंकर निवेशकों को 13,953,810 शेयर ₹2,165 के ऊपरी प्राइस पर आवंटित किए।
शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख
- शेयर अलॉटमेंट: 17 दिसंबर 2025
- लिस्टिंग: 19 दिसंबर 2025 (BSE व NSE)