{"vars":{"id": "130921:5012"}}

शादियों के सीजन में खरीदारों को राहत! सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, जानें आज का ताजा रेट

 

सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर जियोपॉलिटिकल तनाव में कमी के संकेतों का असर सीधे कीमती धातुओं पर देखने को मिल रहा है।

बीते दो कारोबारी दिनों में 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) करीब 3,500 रुपये तक टूट चुका है। ऐसे में शादी के सीजन के दौरान सोने-चांदी की खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।

महानगरों में चांदी का भाव

देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,550 रुपये दर्ज की गई है। यानी 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 25,500 रुपये खर्च करने होंगे।

वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,600 रुपये चल रहा है।

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)


 दिल्ली

24 कैरेट – 1,54,350 रुपये

22 कैरेट – 1,41,500 रुपये

18 कैरेट – 1,15,800 रुपये

 मुंबई

24 कैरेट – 1,54,200 रुपये

22 कैरेट – 1,41,350 रुपये

18 कैरेट – 1,15,650 रुपये

 चेन्नई

24 कैरेट – 1,55,240 रुपये

22 कैरेट – 1,42,300 रुपये

18 कैरेट – 1,21,800 रुपये

 कोलकाता

24 कैरेट – 1,54,200 रुपये

22 कैरेट – 1,41,350 रुपये

18 कैरेट – 1,15,650 रुपये

 अहमदाबाद

24 कैरेट – 1,54,250 रुपये

22 कैरेट – 1,41,400 रुपये

18 कैरेट – 1,15,700 रुपये

 लखनऊ

24 कैरेट – 1,54,350 रुपये

22 कैरेट – 1,41,500 रुपये

18 कैरेट – 1,15,800 रुपये

पटना

24 कैरेट – 1,54,250 रुपये

22 कैरेट – 1,41,400 रुपये

18 कैरेट – 1,15,700 रुपये

हैदराबाद

24 कैरेट – 1,54,200 रुपये

22 कैरेट – 1,41,350 रुपये

18 कैरेट – 1,15,650 रुपये

भारत में शादी के मौसम के दौरान सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की जाती है। इन धातुओं को शुभ माना जाता है और इनका सांस्कृतिक व भावनात्मक महत्व भी काफी गहरा है। ऐसे में कीमतों में आई यह गिरावट ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार के रुख और डॉलर की चाल पर आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।