{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Share Market में जोरदार तेजी, निवेशकों को एक दिन में 3 लाख करोड़ का मुनाफा

 

Mumbai : घरेलू Share Market बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुआ। दिन के दूसरे सत्र में आई जबरदस्त खरीदारी ने बाजार को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने हरे निशान में कारोबार समाप्त किया। सेंसेक्स 409.83 अंकों की बढ़त के साथ 80,567.71 पर और निफ्टी 135.45 अंकों की तेजी के साथ 24,715.05 पर बंद हुआ।

दिन की शुरुआत भी सकारात्मक रही, लेकिन पहले सत्र में लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान का माहौल बना रहा। इसके बाद जैसे ही दूसरा सत्र शुरू हुआ, बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल बना, जिससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ा।

Share Market में सबसे अधिक खरीदारी मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखी गई। वहीं, एफएमसीजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी जैसे सेक्टर भी मजबूती में रहे। दूसरी ओर, आईटी, टेक और मीडिया सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। ब्रॉडर मार्केट भी सकारात्मक रहा, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.63% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.90% की मजबूती के साथ बंद हुए।

आज की तेजी के कारण निवेशकों की संपत्ति में लगभग ₹2.97 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 449.90 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 452.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Share Market में सेंसेक्स ने दिन का उच्चतम स्तर 80,671.28 और न्यूनतम स्तर 80,004.60 अंक दर्ज किया। वहीं निफ्टी ने 24,533.20 के निचले और 24,737.05 के उच्चतम स्तर को छुआ।

आज के टॉप गेनर्स में टाटा स्टील (5.97%), हिंडाल्को (3.05%), जेएसडब्ल्यू स्टील (2.70%), कोल इंडिया (2.55%) और इंडसइंड बैंक (2.25%) रहे। वहीं, टॉप लूजर्स में इंफोसिस (1.31%), एचडीएफसी लाइफ (0.80%), एनटीपीसी (0.61%), विप्रो (0.55%) और नेस्ले (0.51%) शामिल रहे।

Share Market विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेजी विदेशी निवेश, मजबूत वैश्विक संकेतों और सेक्टोरल रोटेशन के चलते बनी है। आने वाले दिनों में बाजार में और उछाल की उम्मीद जताई जा रही है।