{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Ola Electric Mobility Limited के शेयर धड़ाम! ऑल-टाइम हाई से 84% टूटकर 25 पर, निवेशकों के 57,000 करोड़ स्वाहा

 

Mumbai :  इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयरों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। कंपनी के शेयर अपने ऑल-टाइम हाई स्तर 157.40 रुपये से 84% तक लुढ़ककर 25 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 57,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। शेयर अब अपने आईपीओ मूल्य 76 रुपये से भी 70% नीचे है।

गिरावट के प्रमुख कारण 

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स और बाजार विश्लेषकों के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में लगातार गिरावट के पीछे निम्नलिखित वजहें हैं:

- बाजार हिस्सेदारी में तेजी से गिरावट : कंपनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी 2024 के अंत में 35% से घटकर अब 4.2% के आसपास पहुंच गई है।  

- ग्राहक शिकायतों का बढ़ता बोझ : ओला इलेक्ट्रिक की गाड़ियों में बार-बार खराबी, आफ्टर-सेल्स सर्विस की कमी और क्वालिटी से जुड़े सवाल उठ रहे हैं। इससे ब्रांड इमेज और ग्राहकों का भरोसा प्रभावित हुआ है।  

- प्रतिस्पर्धा में पिछड़ना : बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर जैसी बड़ी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है।  

- रिटेल स्टोर्स में भारी कटौती : कंपनी ने अपने रिटेल स्टोर्स की संख्या 4,000 से घटाकर 550 तक करने का फैसला लिया है, जो विस्तार के बजाय सिमटने की ओर इशारा करता है।  

ब्रोकरेज फर्मों का सकारात्मक नहीं रुख

- सिटी : स्टॉक को 'Sell' रेटिंग, टारगेट प्राइस 27 रुपये  
- कोटक सिक्योरिटीज : 'Sell' रेटिंग  
- एमके ग्लोबल : 'Sell' रेटिंग, टारगेट प्राइस 20 रुपये  

ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि कंपनी के फंडामेंटल्स कमजोर हो रहे हैं और बाजार हिस्सेदारी में गिरावट चिंता का विषय है।

निवेशकों के लिए सलाह  

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट-टर्म में स्टॉक में और दबाव रह सकता है। लॉन्ग-टर्म निवेशकों को कंपनी की बाजार हिस्सेदारी, सर्विस नेटवर्क और उत्पाद क्वालिटी में सुधार पर नजर रखनी चाहिए।