Stock Market Today: शेयर बाजार में जबरदस्त ओपनिंग, सेंसेक्स 396 और निफ्टी 107 अंक चढ़े
Dec 12, 2025, 11:41 IST
Mumbai : भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार, 12 दिसंबर के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की। वैश्विक संकेतों से मिले सपोर्ट और घरेलू खरीदारी बढ़ने से शुरुआती मिनटों में ही सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में पहुंच गए।
तेजी के साथ खुला बाजार
बीएसई सेंसेक्स 232.90 अंक (0.27%) की तेजी के साथ 85,051.03 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 72.65 अंक (0.28%) चढ़कर 25,971.20 पर ओपन हुआ।
सुबह 9:20 बजे तक बाजार में तेजी और बढ़ गई—
- सेंसेक्स 396 अंक उछलकर 85,214 पर
- निफ्टी 107 अंक की बढ़त के साथ 26,006 पर ट्रेड
दोनों इंडेक्स ने मजबूत शुरुआत के साथ निवेशकों का मनोबल बढ़ाया।
BSE के टॉप गेनर्स
- टाटा स्टील
- अडानी पोर्ट्स
- बजाज फाइनेंस
- एक्सिस बैंक
BSE के टॉप लूजर्स
- सन फार्मा
- इटरनल
- ITC
- टेक महिंद्रा
- टाइटन
गुरुवार को भी दिखी थी तेजी
गुरुवार, 11 दिसंबर को बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था।
- सेंसेक्स 426.86 अंक (0.51%) बढ़कर 84,818.13 पर
- निफ्टी 140.55 अंक (0.55%) चढ़कर 25,898.55 पर बंद हुआ
बीएसई बास्केट में गुरुवार को 22 शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 8 में गिरावट रही।
- टॉप गेनर्स रहे - इटरनल, टाटा स्टील, कोटक बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा।
- टॉप लूजर्स में शामिल— एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड।
निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी FMCG, निफ्टी स्मॉलकैप और निफ्टी बैंक इंडेक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।