10 किलोवाट सोलर सिस्टम लगवाने में कितना आएगा खर्च? जानें सब्सिडी,जानिए पूरी जानकारी
10kW Solar Panel Cost: बढ़ते बिजली बिल से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अब रूफटॉप सोलर सिस्टम की ओर रुख कर रहे हैं। अगर आप अपने घर पर 10 किलोवाट (10kW) का सोलर पैनल लगवाने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल इसकी लागत, सरकारी सब्सिडी और बिजली बचत को लेकर होता है। आइए जानते हैं कि 10kW सोलर सिस्टम लगाने में कितना खर्च आएगा, इससे कितना लोड चलाया जा सकता है और PM सूर्य घर योजना के तहत इसका लाभ कैसे मिलेगा।
10kW सोलर पैनल लगाने में कितना आएगा खर्च?
सरकार की नई नीति के अनुसार, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी का लाभ लेने के लिए केवल ALMM (Approved List of Models and Manufacturers) में शामिल कंपनियों के सोलर पैनल ही लगवाने होंगे। इस सूची में उन्हीं कंपनियों को शामिल किया गया है, जो भारत में सोलर सेल का निर्माण करती हैं।
यदि आप सरकारी सब्सिडी के साथ 10kW का सोलर सिस्टम लगवाते हैं, तो इसकी कुल लागत लगभग 4 लाख से 5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस लागत में शामिल हैं—
- सोलर पैनल
- सोलर इनवर्टर
- DCDB (डीसी डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स)
- ACDB (एसी डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स)
- वायरिंग
- अर्थिंग
- अन्य इंस्टॉलेशन सामग्री
यदि आप बैटरी बैकअप भी जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए अलग से अतिरिक्त खर्च करना होगा।
वहीं, बिना सब्सिडी के यही सिस्टम लगाने पर करीब 6 लाख से 7 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है।
हर महीने कितनी होगी बिजली की बचत?
यदि आपके घर में हर महीने 700 से 1000 यूनिट बिजली की खपत होती है, तो 10kW का सोलर सिस्टम आपकी जरूरत को काफी हद तक पूरा कर सकता है। सही नेट मीटरिंग व्यवस्था होने पर आपका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य तक आ सकता है।
10kW सोलर सिस्टम पर क्या-क्या चला सकते हैं?
10 किलोवाट का सोलर सिस्टम बड़े घरों, दुकानों और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस पर आप आसानी से चला सकते हैं—
- 2 से 3 इन्वर्टर तकनीक वाले 1.5 टन एयर कंडीशनर
- 2 हॉर्स पावर का वाटर पंप या सबमर्सिबल
- फ्रिज
- वॉशिंग मशीन
- गीजर
- मिक्सर
- टीवी, पंखे, कूलर और अन्य घरेलू उपकरण
यदि बिजली की आवश्यकता कम है, तो 3kW से 5kW का सोलर सिस्टम भी पर्याप्त हो सकता है।
PM सूर्य घर योजना में कितनी मिलती है सब्सिडी?
केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने पर सब्सिडी प्रदान करती है।
- 1kW सिस्टम पर लगभग 30,000 रुपये की सब्सिडी
- 2kW सिस्टम पर 60,000 रुपये की सब्सिडी
- 3kW या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम 78,000 रुपये की केंद्रीय सब्सिडी
इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी अलग से अतिरिक्त सब्सिडी देती हैं। योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ भी मिल सकता है।
PM सूर्य घर योजना के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
आवेदन प्रक्रिया:
- पीएम सूर्य घर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Register विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना राज्य, DISCOM और बिजली उपभोक्ता संख्या दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी से पंजीकरण पूरा करें।
- OTP के माध्यम से लॉग-इन करें।
- Apply for Rooftop Solar विकल्प चुनें।
- आवेदन फॉर्म भरकर जमा करें।
- स्वीकृति मिलने के बाद अधिकृत (Registered) वेंडर का चयन करें।
- सोलर सिस्टम इंस्टॉल होने के बाद DISCOM निरीक्षण करेगा।
- सत्यापन पूरा होने पर सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
सोलर सिस्टम लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
विशेषज्ञों के अनुसार, सोलर सिस्टम लगवाने से पहले अपनी मासिक बिजली खपत, छत की उपलब्ध जगह, अधिकृत वेंडर और ALMM सूची में शामिल कंपनियों की जानकारी जरूर जांच लें। इससे आपको बेहतर गुणवत्ता वाला सिस्टम मिलेगा और सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।