हैकर्स के निशाने पर Android? 10 क्रिटिकल बग्स को गूगल ने किया फिक्स
Mumbai : एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। गूगल ने मार्च 2026 की एंड्रॉयड सिक्योरिटी बुलेटिन में अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट जारी की है, जिसमें कुल 129 बग्स को फिक्स किया गया है। यह अपडेट अप्रैल 2018 में आई अपडेट से भी बड़ी है, जिसमें एक साथ कई सिक्योरिटी खामियों को दूर किया गया था।
इस अपडेट में सबसे महत्वपूर्ण है CVE-2026-21385 बग को पैच करना। यह बग क्वालकॉम के 234 चिपसेट को प्रभावित कर रहा था और साइबर अटैकर्स पहले ही इसका गलत फायदा उठा रहे थे। गूगल ने सिस्टम, फ्रेमवर्क और कर्नेल कंपोनेंट से जुड़े 10 क्रिटिकल बग्स को भी फिक्स किया है। इन बग्स की मदद से हैकर्स यूजर के सिस्टम को अपने कंट्रोल में ले सकते थे। इनका सबसे ज्यादा असर क्वालकॉम चिपसेट वाले डिवाइसेज पर पड़ रहा था, जिसमें दुनियाभर के अधिकतर स्मार्टफोन और टैबलेट शामिल हैं। गूगल ने सभी यूजर्स को तुरंत अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है।
अपडेट कैसे इंस्टॉल करें?
अपने एंड्रॉयड डिवाइस में जाएं:
- सेटिंग्स → अबाउट फोन → एंड्रॉयड वर्जन पर टैप करें → सिक्योरिटी अपडेट सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको 2026-03-05 पैच लेवल वाली अपडेट दिखाई देगी।
- अगर अपडेट उपलब्ध है तो इसे तुरंत इंस्टॉल कर लें।
अगर अपडेट अभी नहीं आई तो क्या करें?
गूगल ने उन यूजर्स के लिए भी एडवायजरी जारी की है, जिनके डिवाइस में अपडेट अभी नहीं पहुंची है। उन्हें सलाह दी गई है कि:
- थर्ड-पार्टी स्टोर से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।
- वेबसाइट या ईमेल में आई अटैचमेंट को ओपन करने से पहले सावधानी बरतें।
- गूगल प्ले प्रोटेक्ट को हमेशा इनेबल रखें।