मई के पहले हफ्ते में धमाका! Vivo और OnePlus लॉन्च करेंगे ये दमदार स्मार्टफोन
मई महीने की शुरुआत के साथ ही टेक मार्केट में हलचल तेज हो गई है। 4 से 8 मई के बीच कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। इस लिस्ट में Vivo और OnePlus के नए डिवाइस सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
Vivo X300 Ultra : 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फ्लैगशिप
Vivo अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra 6 मई को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल और प्रीमियम स्मार्टफोन माना जा रहा है। फोन में फोटोग्राफी के लिए दो 200MP सेंसर दिए जाएंगे, जिनमें मेन और टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा। खास बात यह है कि फोन में एक्सटेंडर किट सपोर्ट होगा, जिससे 200mm और 400mm लेंस के जरिए 17.4x तक ऑप्टिकल जूम मिल सकेगा।
संभावित फीचर्स
Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
7000mAh बैटरी
100W फास्ट चार्जिंग
40W वायरलेस चार्जिंग
6.81-इंच 2K डिस्प्ले
144Hz रिफ्रेश रेट
इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.6 लाख रुपये हो सकती है। माना जा रहा है कि यह iPhone 17 Pro Max और Samsung Galaxy S26 Ultra को सीधी टक्कर देगा।
Vivo X300 FE : कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की एंट्री
Vivo इसी दिन Vivo X300 FE भी लॉन्च करेगी। यह एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन होगा, जिसमें नया कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा।
फोन के प्रमुख फीचर्स
6.31-इंच LTPO डिस्प्ले
50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप
50MP फ्रंट कैमरा
Zeiss सपोर्ट
Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर
6500mAh बैटरी
40W वायरलेस चार्जिंग
फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।
OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite भी होंगे लॉन्च
OnePlus 7 मई को अपनी Nord सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
OnePlus Nord CE6 के फीचर्स
Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर
1.5K डिस्प्ले
1800 निट्स ब्राइटनेस
144FPS गेमिंग सपोर्ट
8000mAh बैटरी
50MP OIS कैमरा
OnePlus Nord CE6 Lite के फीचर्स
MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर
144Hz डिस्प्ले
7000mAh बैटरी
50MP रियर कैमरा
32MP फ्रंट कैमरा
टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते लॉन्च होने वाले ये स्मार्टफोन बैटरी, कैमरा और गेमिंग परफॉर्मेंस के मामले में बाजार में बड़ा मुकाबला पैदा कर सकते हैं।