{"vars":{"id": "130921:5012"}}

बिना इंटरनेट के भी चलेंगे Google Maps! जानें ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड करने का आसान तरीका

 

नई दिल्ली I आजकल सफर करना बेहद आसान हो गया है, इसका पूरा श्रेय जाता है Google Maps को। बस लोकेशन डालिए और रास्ता आपके मोबाइल स्क्रीन पर तैयार! लेकिन पहाड़ों, जंगलों, गांव-देहात या विदेश यात्रा के दौरान अक्सर इंटरनेट गायब हो जाता है और Google Maps काम करना बंद कर देता है। ऐसे में रास्ता भटकने का डर सताने लगता है।

अच्छी खबर ये है कि Google Maps को बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल किया जा सकता है! इसके लिए आपको पहले से ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड कर लेने होते हैं। ये सुविधा सिर्फ Google Maps ऐप में उपलब्ध है, ब्राउजर में नहीं।

ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:
1. अपने फोन में Google Maps ऐप खोलें।
2. ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
3. “ऑफलाइन मैप्स” (Offline maps) का विकल्प चुनें।
4. “Select Your Own Map” पर क्लिक करें।
5. जिस इलाके का मैप चाहिए, उसे जूम करके चुन लें।
6. नीचे “Download” बटन दबाएं।

ऑफलाइन मोड में कैसे मिलेगी दिशा?
- ऐप खोलें और जिस जगह जाना है, उसका नाम या लोकेशन सर्च करें।
- अगर वह जगह आपके डाउनलोड किए गए एरिया में है, तो कार ड्राइविंग के लिए स्टेप-बाय-स्टेप नेविगेशन मिल जाएगा।
- जीपीएस काम करता रहेगा, इसलिए आपकी सही लोकेशन दिखती रहेगी।

क्या-क्या नहीं मिलेगा ऑफलाइन में?
- लाइव ट्रैफिक अपडेट
- बस, मेट्रो या ट्रेन के रूट
- पैदल चलने या साइकिल के लिए अलग डायरेक्शन

फिर भी कार या बाइक से सफर करने वालों के लिए ऑफलाइन नेविगेशन पूरी तरह काम करता है, जिससे रास्ता भटकने का डर खत्म हो जाता है। तो अगली बार लंबी यात्रा या नेटवर्क न होने वाले इलाके में जाने से पहले 5 मिनट निकालकर ऑफलाइन मैप्स जरूर डाउनलोड कर लें।