{"vars":{"id": "130921:5012"}}

अमेरिका के बाद भारत बना AI हब! ChatGPT, Gemini और Perplexity में जबरदस्त रेस

 

New Delhi : भारत तेजी से दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और चैटबॉट मार्केट्स में से एक बनकर उभर रहा है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर कुल चैटबॉट डाउनलोड में अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में 29% और भारत में 20% चैटबॉट डाउनलोड हो रहे हैं।

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने खुद जानकारी दी कि चैटजीपीटी के भारत में वीकली एक्टिव यूजर्स की संख्या 10 करोड़ से पार हो गई है। इससे भारत कंपनी के लिए अमेरिका के बाद दूसरी सबसे बड़ी मार्केट बन गई है। ओपनएआई भारत में करोड़ों यूजर्स को चैटजीपीटी गो का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

भारत में प्रमुख चैटबॉट्स के यूजर आंकड़े  

- चैटजीपीटी (OpenAI) : वीकली एक्टिव यूजर्स – 10 करोड़+ (भारत में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार)  

- गूगल जेमिनी : मंथली एक्टिव यूजर्स – 10.5 करोड़ (दूसरा सबसे पॉपुलर चैटबॉट, गूगल सर्विसेज में गहरी इंटीग्रेशन के कारण तेजी से बढ़ रहा)  

- परप्लेक्सिटी एआई : मंथली एक्टिव यूजर्स – 2 करोड़ (रिसर्च, स्टडी और डीप एनालिसिस के लिए ज्यादा इस्तेमाल, कुछ समय पहले एयरटेल ने फ्री प्रो सब्सक्रिप्शन दिया था)  

- ग्रोक (xAI) : मंथली एक्टिव यूजर्स – 50 लाख (एक्स प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेटेड होने के बावजूद यूजर बेस कम, हाल ही में विवादों में रहा)  

- डीपसीक (चीनी चैटबॉट) : मंथली एक्टिव यूजर्स – 50 लाख से कम (पहले तहलका मचाया था, अब यूजर बेस काफी घट गया)  

भारत में चैटबॉट्स की तेजी के कारण  

- सस्ते इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने से AI टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।  

- चैटजीपीटी और जेमिनी जैसे टूल्स हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में बेहतर काम कर रहे हैं।  

- युवा, छात्र और प्रोफेशनल्स रिसर्च, कंटेंट क्रिएशन, कोडिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।  

- फ्री सब्सक्रिप्शन और प्रमोशंस ने यूजर बेस को बढ़ावा दिया।