{"vars":{"id": "130921:5012"}}

YouTube की तरह WhatsApp Channel से भी होगी तगड़ी कमाई, जल्द आ रहा नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

 

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा और कमाई से जुड़ा नया फीचर लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में यूजर्स WhatsApp Channel के जरिए YouTube की तरह कमाई कर सकेंगे।

WhatsApp पर कमाई का नया रास्ता

नए फीचर के तहत यूजर्स अपने WhatsApp चैनल को मॉनेटाइज कर पाएंगे। इसका मतलब है कि चैनल चलाने वाले क्रिएटर्स अपने कंटेंट के लिए सब्सक्रिप्शन फीस तय कर सकेंगे। जो यूजर्स यह फीस देंगे, उन्हें एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने की सुविधा मिलेगी।

अभी तक WhatsApp चैनल पूरी तरह फ्री हैं, जहां कोई भी यूजर किसी चैनल को ज्वॉइन कर सकता है और सभी पोस्ट बिना किसी शुल्क के देख सकता है। लेकिन नए अपडेट के बाद फ्री और पेड कंटेंट का विकल्प अलग-अलग होगा।

दिखेगी पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या

इस फीचर के तहत यूजर्स यह भी देख पाएंगे कि किसी चैनल के कितने पेड सब्सक्राइबर हैं। इससे लोगों को यह समझने में मदद मिलेगी कि चैनल का कंटेंट कितना लोकप्रिय और वैल्यूएबल है।

सब्सक्रिप्शन रहेगा ऑप्शनल

WhatsApp का यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा। यानी यूजर्स चाहें तो फ्री कंटेंट देखते रह सकते हैं और अगर उन्हें एक्सक्लूसिव कंटेंट चाहिए तो ही सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। वहीं, क्रिएटर्स को भी WhatsApp की गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

कैसे बनाएं WhatsApp Channel?

WhatsApp चैनल बनाना बेहद आसान है। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना चैनल बना सकते हैं:

सबसे पहले WhatsApp ऐप खोलें और Channels सेक्शन में जाएं।
नीचे दिए गए “Create Channel” ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को पढ़कर Continue पर टैप करें।
अब चैनल का नाम, डिस्क्रिप्शन और आइकन जोड़ें।
सारी जानकारी भरने के बाद Done पर क्लिक करें।

बस, आपका WhatsApp Channel तैयार हो जाएगा।

क्यों है सही मौका?

अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं या अपना ऑडियंस बेस बनाना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है। एक्सक्लूसिव कंटेंट बनाकर आप इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं।