{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Motorola का नया धमाकेदार 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और दमदार बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

 

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G37 Power लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर 15 से 20 हजार रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए उतारा है।

फोन में बड़ी 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और मीडियाटेक प्रोसेसर जैसी कई दमदार खूबियां दी गई हैं।

Moto G37 Power की कीमत और सेल डेट

Moto G37 Power के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

इस स्मार्टफोन की बिक्री 25 मई से शुरू होगी। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

इस प्राइस रेंज में यह फोन Redmi 15 5G, POCO M7 Plus 5G, Redmi Note 14 SE 5G और OPPO K14x 5G जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

Moto G37 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

फोन में 6.6 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन 1050 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4GB और 8GB रैम ऑप्शन में आता है। वर्चुअल रैम फीचर की मदद से 4GB मॉडल में 8GB तक और 8GB मॉडल में 12GB तक रैम सपोर्ट मिलेगा।

स्टोरेज की बात करें तो फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे बैकअप का दावा करती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, A-GPS, 4G LTE, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम

यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।