Philips ला रहा धांसू 5G Smartphone! 64MP AI कैमरा और Stereo Speaker से होगा लैस
Philips 5G Smartphone: स्मार्टफोन बाजार में एक और नया 5G फोन दस्तक देने वाला है। फिलिप्स भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी तक फोन के आधिकारिक नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Amazon पर बने माइक्रोसाइट से इसकी लॉन्च डेट की जानकारी सामने आ गई है। नया स्मार्टफोन भारत में 2 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा।
फोन को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, इसमें 64 मेगापिक्सल का AI कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
2 सितंबर को होगी लॉन्चिंग
Amazon पर लाइव किए गए लैंडिंग पेज के अनुसार, फिलिप्स का नया 5G स्मार्टफोन 2 सितंबर को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। माइक्रोसाइट पर फोन को ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर में दिखाया गया है। हालांकि, इन कलर वेरिएंट के आधिकारिक नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं।
डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे ऊपर बाईं ओर एक उठा हुआ कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। इसमें दो कैमरा लेंस वर्टिकल पोजिशन में दिए गए हैं और इनके साथ LED फ्लैश भी नजर आता है। फोन में गोल किनारे और नीचे की तरफ Philips की ब्रांडिंग दी गई है।
64MP AI कैमरा और 120Hz डिस्प्ले
फिलिप्स के इस आगामी 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन को 6GB और 8GB RAM विकल्पों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB और 256GB के विकल्प मिल सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 64MP AI कैमरा दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी है। डिस्प्ले में होल-पंच डिजाइन और पतले बेजल्स देखने को मिलेंगे।
स्टीरियो स्पीकर और IP64 रेटिंग
फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे, जिन्हें Ultra Max Audio सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करेगी।
फोन के नाम को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। फिलिप्स ने आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, इससे पहले सामने आई एक Amazon लिस्टिंग में इसे Philips S7221 नाम से दिखाया गया था।
अब देखना होगा कि 2 सितंबर को लॉन्च के दौरान कंपनी फोन की कीमत, प्रोसेसर, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी बाकी जानकारी से पर्दा उठाती है या नहीं।08:07 PM