Realme 16T 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी और Android 16 से मचाएगा धमाल
Realme India ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने नए 5G स्मार्टफोन Realme 16T 5G की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी अगले हफ्ते इस फोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन, बैटरी और कई बड़े फीचर्स सामने आ चुके हैं।
Realme 16T 5G, रियलमी 16 सीरीज का चौथा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ को बाजार में उतार चुकी है।
कब लॉन्च होगा Realme 16T 5G?
Realme 16T 5G को भारत में 22 मई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart और Realme India Official Website पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी-
Starlight Black
Starlight Red
Blue Shade
प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा फोन
फोन में फ्लैट बैक पैनल और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, LED फ्लैश और सेल्फी मिरर दिया जाएगा।
राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स होंगे, जबकि लेफ्ट साइड को सिंपल डिजाइन दिया गया है। फोन की मोटाई 8.8mm बताई जा रही है।
दमदार प्रोसेसर और Android 16 सपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme 16T 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार फोन में कम से कम 8GB RAM और Mali-G57 MC2 GPU मिलेगा।
इसके साथ यह स्मार्टफोन Android 16 सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।
8000mAh बैटरी होगी सबसे बड़ा आकर्षण
Realme 16T 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan Battery होगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
कंपनी के मुताबिक-
14.3 घंटे तक गेमिंग
34 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग
21.9 घंटे तक नेविगेशन का बैकअप मिलेगा।
फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे।
फिलहाल कंपनी ने कैमरा स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है। आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।