{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Renault Duster भारत में लॉन्च: जानें कीमत, फीचर्स और दमदार इंजन की पूरी डिटेल
 

 

नई दिल्ली। Renault ने भारत में अपनी नई जेनरेशन SUV Renault Duster को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मिड-साइज SUV को पहले जनवरी 2026 में पेश किया था, जिसके बाद अब इसे बाजार में उतार दिया गया है। नई डस्टर को दमदार इंजन विकल्पों, आधुनिक फीचर्स और ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ पेश किया गया है।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

नई डस्टर में कंपनी ने कई इंजन विकल्प दिए हैं। इसमें 1.8 लीटर पेट्रोल ई-टेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलता है, जिसके साथ 1.4 kWh बैटरी दी गई है। यह SUV ट्रैफिक में EV मोड पर भी चल सकती है।

इसके अलावा टर्बो TCe 160 इंजन दिया गया है, जो 153 PS की पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करता है। तीसरे विकल्प के तौर पर टर्बो पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है।

SUV को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है, साथ ही इसमें बेहतर ऑफ-रोडिंग क्षमता भी दी गई है।

फीचर्स से भरपूर SUV

नई डस्टर को कई प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें LED हेडलाइट्स, DRLs, कनेक्टेड टेललाइट्स, 212mm ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल-टोन एक्सटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और कार्बन फाइबर फिनिश मिलता है।

सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के लिहाज से इसमें 360 डिग्री कैमरा, इनबिल्ट गूगल सिस्टम, 700 लीटर बूट स्पेस, इलेक्ट्रिक टेलगेट, वेंटिलेटेड सीट्स और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही 6 एयरबैग और 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।

कीमत

कंपनी ने नई Renault Duster की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू रखी है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 18.49 लाख रुपये तक जाती है।

इन SUV से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में नई डस्टर का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate और Skoda Kushaq जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा।