अब बिना सब्सक्रिप्शन मिलेगा 55+ लाइव TV चैनलों का मजा, VETO OTT ने जोड़े 28 नए चैनल
VETO OTT: भारत के सब्सक्रिप्शन-फ्री OTT प्लेटफॉर्म VETO ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा कंटेंट विस्तार किया है। कंपनी ने एक साथ 28 नए लाइव टीवी चैनल जोड़ने की घोषणा की है। इसके बाद प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध लाइव चैनलों की संख्या बढ़कर 55 से अधिक हो गई है। इस विस्तार के साथ अब यूजर्स को समाचार, फिल्में, संगीत, मनोरंजन, बच्चों के कार्यक्रम, धार्मिक कंटेंट और इन्फोटेनमेंट जैसी कई श्रेणियों का कंटेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।
12 भारतीय भाषाओं में मिलेगा कंटेंट
कंपनी के अनुसार, नए चैनलों को 12 भारतीय भाषाओं में जोड़ा गया है। इनमें हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, बंगाली, भोजपुरी और हरियाणवी शामिल हैं। इससे क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट की उपलब्धता पहले के मुकाबले काफी मजबूत हुई है और देशभर के दर्शकों को उनकी पसंद की भाषा में मनोरंजन मिलेगा।
परिवार के हर सदस्य के लिए खास कंटेंट
VETO का कहना है कि प्लेटफॉर्म को इस तरह तैयार किया गया है कि पूरे परिवार को बड़े स्क्रीन पर आसान और भरोसेमंद मनोरंजन मिल सके। खासकर महानगरों के बाहर रहने वाले दर्शकों की क्षेत्रीय भाषा और स्थानीय कंटेंट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस विस्तार को अंजाम दिया गया है।
ये बड़े चैनल हुए शामिल
नए अपडेट में YRF Music, Epic Network के पांच चैनल और 19 क्षेत्रीय चैनल शामिल किए गए हैं। इसके अलावा Kolkata TV, R Plus, Gujarat First, Sandesh News, Sakshi TV, Mahaa News, ABN Andhrajyothi और News Tamil जैसे प्रमुख समाचार चैनल भी अब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
मनोरंजन और संगीत श्रेणी में NRK TV, Punjabi Hits, Tabbar Hits और Mahaa Maxx जैसे लोकप्रिय चैनल भी जोड़े गए हैं। इससे दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और उत्तर भारत के दर्शकों को अपनी पसंद का क्षेत्रीय कंटेंट पहले से ज्यादा मिलेगा।
पहले से मौजूद हैं कई लोकप्रिय चैनल
VETO पर पहले से India TV, NDTV India, NDTV Marathi, Manorama News, B4U Movies, B4U Music, Sanskar, Total Bhakti, Shubh, Satsang और 9XM नेटवर्क के कई संगीत चैनल उपलब्ध हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म अपने वीडियो ऑन डिमांड (VOD) सेक्शन का भी लगातार विस्तार कर रहा है।
बच्चों और खेल प्रेमियों के लिए भी खास सुविधा
प्लेटफॉर्म पर बच्चों के लिए 500 घंटे से अधिक का कंटेंट उपलब्ध है, जिसमें एनिमेशन, पौराणिक कहानियां और ओरिजिनल सीरीज शामिल हैं। वहीं खेल प्रेमियों के लिए क्रिकेट विशेषज्ञ आर. अश्विन, वसीम जाफर और एस. बद्रीनाथ की मैच एनालिसिस और समीक्षा भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा पॉडकास्ट, डॉक्यूमेंट्री, AI आधारित स्टोरीटेलिंग, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ज्योतिष और मोटरस्पोर्ट्स से जुड़ा कंटेंट भी उपलब्ध है।
क्या बोलीं मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन?
VETO की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य हर आयु वर्ग के लोगों तक उनकी पसंदीदा भाषा में गुणवत्तापूर्ण कंटेंट पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि 28 नए लाइव चैनलों के जुड़ने से दक्षिण और पूर्वी भारत में प्लेटफॉर्म की मौजूदगी और मजबूत हुई है। कंपनी का लक्ष्य देशभर के परिवारों के लिए एक भरोसेमंद और आसान OTT अनुभव उपलब्ध कराना है।
क्या है VETO की खासियत?
VETO भारत का फैमिली-फर्स्ट Connected TV (CTV) आधारित OTT प्लेटफॉर्म है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां उपलब्ध अधिकांश कंटेंट देखने के लिए अनिवार्य लॉगिन या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती। यूजर्स आसानी से लाइव टीवी, फिल्में, संगीत, समाचार, पॉडकास्ट और ऑन-डिमांड कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।