{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Triumph की नई Tracker 400 लॉन्च, 350cc सेगमेंट में Royal Enfield को चुनौती, जानें क्या है खास
 

 

भारतीय दोपहिया बाजार में प्रीमियम बाइक निर्माता Triumph Motorcycles ने अपनी नई मोटरसाइकिल Tracker 400 लॉन्च कर दी है। खास बात यह है कि नाम भले ही Tracker 400 रखा गया हो, लेकिन इसमें 350cc इंजन दिया गया है। इस कीमत और सेगमेंट में लॉन्च के साथ ही कंपनी ने सीधे तौर पर Royal Enfield को चुनौती दे दी है।

नई Tracker 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2.46 लाख रुपये रखी गई है। यह फ्लैट ट्रैक स्टाइल बाइक अपने इंटरनेशनल मॉडल से काफी मिलती-जुलती है और इसे रेसिंग येलो, फैंटम ब्लैक और एल्युमिनियम सिल्वर ग्लॉस जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 350cc सेगमेंट पर केवल 18% GST लागू होने के चलते कंपनी को कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मदद मिली है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Tracker 400 में 350cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8750 RPM पर 40 PS की पावर और 7500 RPM पर 32 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और टॉर्क असिस्ट क्लच के साथ आता है। बाइक महज 7.6 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 154 किमी/घंटा बताई गई है।

डिजाइन और फीचर्स

नई Tracker 400 में फ्लैट ट्रैक स्टाइलिंग के साथ क्लासिक ट्रायम्फ डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें स्पोर्टी लुक, चौड़ा हैंडलबार, ‘Tracker’ ब्रांडिंग वाला फ्यूल टैंक और रेसिंग स्ट्राइप्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में 43mm USD फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक, 805mm सीट हाइट और डुअल स्पोक व्हील्स मिलते हैं।

फीचर्स की बात करें तो इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस, एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ डिजिटल टेकोमीटर जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।

बाजार में बढ़ती पकड़

Triumph Motorcycles की भारत में मौजूदगी लगातार मजबूत हो रही है। Bajaj Auto के साथ साझेदारी के बाद कंपनी ने तेजी से अपनी पकड़ बनाई है। 400cc सेगमेंट में कंपनी पहले ही एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है और अब Tracker 400 के जरिए 350cc सेगमेंट में भी बड़ा विस्तार करने की तैयारी में है।