{"vars":{"id": "130921:5012"}}

अगले हफ्ते खुलेंगे 9 IPO, जानें किसका GMP सबसे ज्यादा, प्राइस, लॉट और तारीख

अगले कारोबारी हफ्ते शेयर बाजार में 9 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें 5 मेनबोर्ड और 4 SME IPO हैं। Dhut Transmission का GMP सबसे ज्यादा 259 रुपये है, जबकि Molbio Diagnostics का GMP 130 रुपये चल रहा है। जानिए सभी 9 IPO की तारीख, प्राइस बैंड, लॉट साइज और GMP।

 

Upcoming IPO Next Week: शेयर बाजार में अगले कारोबारी हफ्ते आईपीओ की हलचल तेज रहने वाली है। 10 से 14 अगस्त के बीच कुल 9 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें पांच मेनबोर्ड और चार SME इश्यू शामिल हैं। निवेशकों की नजर खास तौर पर इन IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक Dhut Transmission का GMP सबसे ज्यादा 259 रुपये चल रहा है।

मेनबोर्ड कैटेगरी में Dhut Transmission, Molbio Diagnostics, Milky Mist Dairy Food, Shiprocket और Bihari Lal Engineering के IPO शामिल हैं। वहीं SME सेगमेंट में Fascinate Textiles, Sham Foam, Pramodini Medicare और Q&T Foods के इश्यू आएंगे।

Dhut Transmission का GMP सबसे ज्यादा

Dhut Transmission का IPO 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 829 से 871 रुपये तय किया है। एक लॉट में 17 शेयर होंगे। InvestorGain के अनुसार, IPO का GMP फिलहाल 259 रुपये है। यानी मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग अपर प्राइस बैंड से करीब 259 रुपये ऊपर होने का संकेत मिल रहा है।

हालांकि GMP अनलिस्टेड मार्केट का संकेतक है और इसमें लगातार बदलाव हो सकता है। इसलिए इसे शेयर की वास्तविक लिस्टिंग कीमत की गारंटी नहीं माना जा सकता।

Molbio Diagnostics IPO का GMP 130 रुपये

Molbio Diagnostics का IPO भी 10 अगस्त से 12 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 768 से 807 रुपये रखा है। निवेशकों के लिए लॉट साइज 18 शेयर की है। InvestorGain के मुताबिक Molbio Diagnostics का GMP फिलहाल 130 रुपये चल रहा है।

Sham Foam IPO में GMP शून्य

SME कैटेगरी का Sham Foam IPO 11 अगस्त को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। कंपनी के शेयर की कीमत 130 रुपये तय की गई है और लॉट साइज 1,000 शेयर है। InvestorGain के आंकड़ों के मुताबिक Sham Foam का GMP फिलहाल 0 रुपये है।

Fascinate Textiles IPO भी 11 अगस्त से

Fascinate Textiles का IPO 11 अगस्त से 13 अगस्त तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 148 से 156 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 1,600 शेयर शामिल हैं। कंपनी का GMP फिलहाल 0 रुपये बताया जा रहा है।

Milky Mist Dairy Food का GMP 24 रुपये

Milky Mist Dairy Food का IPO भी 11 अगस्त को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 133 से 140 रुपये रखा है। लॉट साइज 107 शेयर की है। InvestorGain के अनुसार, Milky Mist Dairy Food का GMP फिलहाल 24 रुपये है।

Q&T Foods IPO 12 अगस्त से

Q&T Foods का IPO 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद होगा। कंपनी के शेयर का प्राइस 115 रुपये तय किया गया है। एक लॉट में 1,200 शेयर होंगे। InvestorGain के मुताबिक Q&T Foods का GMP अभी 0 रुपये है।

Pramodini Medicare का भी 12 अगस्त को इश्यू

Pramodini Medicare का IPO 12 अगस्त से 14 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 110 से 118 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज 1,200 शेयर की है। कंपनी का GMP फिलहाल 0 रुपये बताया जा रहा है।

Bihari Lal Engineering का GMP 25 रुपये

Bihari Lal Engineering का IPO भी 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 271 से 285 रुपये तय किया है। निवेशकों को एक लॉट में 52 शेयर के लिए आवेदन करना होगा। InvestorGain के अनुसार, कंपनी का GMP फिलहाल 25 रुपये है।

Shiprocket IPO का GMP 14 रुपये

Shiprocket का IPO 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 92 से 97 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 154 शेयर की है। InvestorGain के आंकड़ों के अनुसार, Shiprocket का GMP फिलहाल 14 रुपये चल रहा है।

9 IPO में किसका GMP सबसे ज्यादा?

मौजूदा GMP के लिहाज से Dhut Transmission 259 रुपये के साथ सबसे आगे है। इसके बाद Molbio Diagnostics का GMP 130 रुपये है। Bihari Lal Engineering का GMP 25 रुपये, Milky Mist Dairy Food का 24 रुपये और Shiprocket का 14 रुपये बताया गया है। वहीं Sham Foam, Fascinate Textiles, Q&T Foods और Pramodini Medicare का GMP फिलहाल शून्य है।

ध्यान रहे कि GMP आधिकारिक लिस्टिंग प्राइस नहीं होता और बाजार की स्थिति के साथ इसमें बदलाव हो सकता है। इसलिए केवल GMP देखकर किसी IPO में निवेश का फैसला करना उचित नहीं है। निवेश से पहले कंपनी का बिजनेस, वित्तीय प्रदर्शन, वैल्यूएशन और IPO से जुड़े दस्तावेजों को भी देखना चाहिए।