{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Varanasi : नव निर्मित गंगा ब्रिज का मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, अफसरों को दिए काम शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

 

Varanasi : मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार को रिंग रोड फेज-2 के तहत संदहा से चंदौली तक गंगा नदी पर बनाए जा रहे पुल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुँचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा क्रियान्वित इस परियोजना के अंतर्गत 25.528 किमी लंबे सड़क मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि गंगा नदी पर बन रहा 1.742 किमी लंबा पुल अंतिम चरण में है।

Varanasi: 652 करोड़ की परियोजना, वाराणसी एयरपोर्ट पर बनेगी 6 लेन टनल, ऊपर होगा रनवे

निरीक्षण के दौरान NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर और ठेकेदार कंपनी गैमन इंडिया के अधिकारियों ने मंडलायुक्त को ब्रिज की संरचनात्मक मजबूती के बारे में आश्वस्त किया। पुल की सतह पर आए अंड्यूलेशन (ऊबड़-खाबड़ सतह) को लेकर पूछे जाने पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस मुद्दे पर विशेषज्ञ समिति का निरीक्षण कार्य चल रहा है।

Varanasi में आज VVIP आवागमन: शाम 5 से 8 बजे तक कई मार्ग डायवर्ट, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

विशेषज्ञ समिति और प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज निर्माण में सभी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है। साथ ही, राइडिंग सरफेस में सुधार का कार्य एक्सपर्ट कमेटी के सुझावों के आधार पर जल्द किया जाएगा।

मंडलायुक्त ने निर्माण की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को जल्द से जल्द सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर NHAI के रीजनल अधिकारी एस.के. आर्या, परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा, गैमन इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी के.एल. श्रीनिवासन और एमसीसी प्रतिनिधि अनूप सिंह भी उपस्थित रहे।