Movie prime

Varanasi: 652 करोड़ की परियोजना, वाराणसी एयरपोर्ट पर बनेगी 6 लेन टनल, ऊपर होगा रनवे

 
Varanasi: 652 करोड़ की परियोजना, वाराणसी एयरपोर्ट पर बनेगी 6 लेन टनल, ऊपर होगा रनवे
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे को बढ़ाने का कार्य अगस्त 2025 से शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के तहत 1 टनल का निर्माण भी किया जाएगा, जिसके नीचे से सिक्स लेन सड़क गुजरेगी और ऊपर रनवे बनेगा। इस रनवे पर बोइंग बी-777 श्रेणी के विमान आसानी से उतर सकेंगे। कार्यदायी संस्था कालूवाला कंस्ट्रक्शन ने निर्माण सामग्री जुटाना शुरू कर दिया है।

Varanasi एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि 652.54 करोड़ रुपये की लागत से 774 एकड़ में एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसमें 6.5 मीटर गहरी टनल और 2 किलोमीटर से अधिक की ग्रीन फील्ड फोरलेन सड़क का निर्माण शामिल है। टनल 24 घंटे वीडियो सर्विलांस और एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस होगी, जिसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

रनवे और टर्मिनल का होगा विस्तार
वर्तमान में Varanasi एयरपोर्ट का रनवे 2745 मीटर लंबा है, जिसे बढ़ाकर 4075 मीटर किया जाएगा। साथ ही, टर्मिनल का क्षेत्रफल 24,500 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 99,500 वर्ग मीटर किया जाएगा। इससे यात्री सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।

पूर्वांचल का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूर्वांचल का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, जहां रोजाना 80-85 उड़ानों का संचालन होता है। इनसे 12,000 से 14,000 यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। यह परियोजना Varanasi को और बेहतर हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।