{"vars":{"id": "130921:5012"}}

JEECUP 2025: UP पॉलीटेक्निक रिजल्ट जारी, शुभ दीक्षित ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

 

लखनऊ I संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने UP पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 5 से 13 जून 2025 तक कंप्यूटर आधारित पद्धति से आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ विभिन्न ग्रुप्स के टॉपर्स के नाम भी घोषित किए गए हैं।

JEECUP परीक्षा के लिए 19 ग्रुप्स में कुल 4,25,993 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 3,31,193 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3,31,174 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए अर्ह पाए गए हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्रुप A में झांसी के शुभ दीक्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया है। अन्य ग्रुप्स के टॉपर्स की सूची निम्नलिखित है:

JEECUP पॉलीटेक्निक टॉपर लिस्ट 2025

  • ग्रुप A: शुभ दीक्षित (झांसी)
  • ग्रुप B: अनुज प्रताप (संत रविदास नगर)
  • ग्रुप C: दशरथ यादव (जौनपुर)
  • ग्रुप D: आशीष तिवारी (अयोध्या)
  • ग्रुप E: तेजवीर सिंह (आगरा)
  • ग्रुप F: अंजिली शर्मा (गोरखपुर)
  • ग्रुप G: हर्ष श्रीवास्तव (बस्ती)
  • ग्रुप H: सत्यपाल पाण्डेय (आजमगढ़)
  • ग्रुप I: अभिनव चौहान (गाजीपुर)
  • ग्रुप K-1: शैलेश कुमार चौहान (बलिया)
  • ग्रुप K-2: जय प्रताप (बिहार)
  • ग्रुप K-3: अक्षय कुमार (कन्नौज)
  • ग्रुप K-4: सोनू कुमार वर्मा (बलिया)
  • ग्रुप K-5: अतीक मंसूरी (देवरिया)
  • ग्रुप K-6: अवंतिका (वाराणसी)
  • ग्रुप K-8: हिमांशु कुमार (गाजीपुर)
  • ग्रुप L: अशिष जाधव (अलीगढ़)

काउंसलिंग प्रक्रिया 27 जून से शुरू
JEECUP काउंसलिंग प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू होकर 14 अगस्त 2025 तक पांच चरणों में पूरी होगी। इसमें मुख्य और विशेष चरण शामिल हैं। यह काउंसलिंग प्रदेश के राजकीय, अनुदानित, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) और निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य एक, दो व तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।