Movie prime

Bandipora Encounter: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में दो जवान घायल

 
Bandipora Encounter: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में दो जवान घायल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Bandipora Encounter : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Bandipora Encounter) छिड़ गई। इस गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बांदीपोरा के कुलनार बाजीपुरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान आतंकियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे यह अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस झड़प में दो जवानों के घायल होने की पुष्टि हुई है। दोनों का उपचार जारी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी चल रहा है।

इससे एक दिन पहले, गुरुवार को उधमपुर जिले में भी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह मुठभेड़ केंद्र शासित प्रदेश के उधमपुर जिले में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान हुई।