Movie prime

Bhadohi: विश्व की सबसे बड़ी हैंड टफ्टेड कालीन का खिताब भदोही को, गिनीज बुक में दर्ज हुआ कीर्तिमान

 
Bhadohi: विश्व की सबसे बड़ी हैंड टफ्टेड कालीन का खिताब भदोही को, गिनीज बुक में दर्ज हुआ कीर्तिमान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Bhadohi: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की हैंड टफ्टेड कालीन ने विश्व की सबसे बड़ी कालीन का खिताब अपने नाम कर लिया है। पाटोदिया कॉन्ट्रैक्ट द्वारा निर्मित इस कालीन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। 12,464.28 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली यह कालीन कजाखस्तान की अस्ताना ग्रैंड मस्जिद में बिछाई गई है। इसे एक हजार कारीगरों ने छह महीने की कड़ी मेहनत से तैयार किया। इस कालीन का कुल मूल्य 15 लाख अमेरिकी डॉलर, यानी भारतीय मुद्रा में करीब 13 करोड़ 20 लाख रुपये है।

Bhadohi: विश्व की सबसे बड़ी हैंड टफ्टेड कालीन का खिताब भदोही को, गिनीज बुक में दर्ज हुआ कीर्तिमान

कोविड काल में स्वीकारी चुनौती

साल 2021 में, जब कोविड महामारी ने पूरी दुनिया को संकट में डाला था, तब पाटोदिया कॉन्ट्रैक्ट को मध्य एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद के लिए कालीन निर्माण का प्रस्ताव मिला। मस्जिद के डिजाइन और आठ पिलरों की बारीकियों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया। इसके लिए 125 टुकड़ों में कालीन तैयार की गई और भारतीय व कजाखस्तान में भारतीय मूल के कारीगरों ने 50 दिनों की मेहनत से इसे मस्जिद में बिछाया।

Bhadohi: विश्व की सबसे बड़ी हैंड टफ्टेड कालीन का खिताब भदोही को, गिनीज बुक में दर्ज हुआ कीर्तिमान

गिनीज रिकॉर्ड की प्रक्रिया

कालीन बिछाए जाने के बाद Bhadohi की कंपनी ने मार्च 2025 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आवेदन किया। गिनीज की टीम ने सर्वे और जांच के बाद इस कालीन को विश्व की सबसे बड़ी हैंड टफ्टेड कालीन के रूप में चुना। मंगलवार को आयोजित एक ऑनलाइन समारोह में कंपनी को रिकॉर्ड होल्डर का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Bhadohi: विश्व की सबसे बड़ी हैंड टफ्टेड कालीन का खिताब भदोही को, गिनीज बुक में दर्ज हुआ कीर्तिमान

कालीन की खासियत

Bhadohi के पाटोदिया कॉन्ट्रैक्ट के रवि पाटोदिया ने बताया कि यह कालीन न केवल अपने आकार के लिए खास है, बल्कि इसकी डिजाइन और शिल्पकला भी अनूठी है। पूरी तरह ऊन से बनी इस कालीन में 70 मीटर व्यास का आकर्षक मध्य चक्र (मेडलियन) है, जिसका डिजाइन ईरानी परसियन शैली से प्रेरित है। मस्जिद के बगीचे और जन्नत-उल-फिरदौस के तत्वों को दर्शाने वाली इस कालीन को मस्जिद के आठ पिलरों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए विशेष तकनीक का उपयोग किया गया।

चाइना और अमेरिका को पछाड़कर मिला आर्डर

रवि पाटोदिया ने बताया कि इस कालीन के निर्माण के लिए मस्जिद प्रबंधन ने चाइना और अमेरिका के निर्माताओं से भी संपर्क किया था, लेकिन भदोही के कारीगरों की विशिष्ट शिल्पकला और एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे के बाद Bhadohi के पाटोदिया कॉन्ट्रैक्ट को यह आर्डर मिला। अन्य देशों ने इस चुनौती से हाथ खड़े कर दिए थे।

Bhadohi: विश्व की सबसे बड़ी हैंड टफ्टेड कालीन का खिताब भदोही को, गिनीज बुक में दर्ज हुआ कीर्तिमान

पहले ईरान के नाम था रिकॉर्ड

इससे पहले विश्व की सबसे बड़ी हैंड नॉटेड कालीन का रिकॉर्ड ईरान के नाम था, जिसे संयुक्त अरब अमीरात की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद के लिए बनाया गया था। 5,630 वर्ग मीटर की उस कालीन को 2007 में गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। अब Bhadohi की हैंड टफ्टेड कालीन ने इस क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।