झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट
झारखंड। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में जामताड़ा से सीता सोरेन और धनवार से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को टिकट दिया गया है।
इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, गीता बालमुचू, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, और मीरा मुंडा के नाम भी शामिल हैं। चंपई सोरेन इस बार सरायकेला से चुनाव लड़ेंगे, जहां से उन्होंने पिछले चुनाव में झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
चंपई सोरेन के बेटे को भी मिला टिकट
दुमका से बीजेपी ने सुनील सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। सुनील सोरेन 2019 में बीजेपी के सांसद रहे हैं। हालांकि, 2024 के चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया और झामुमो से बीजेपी में शामिल हुईं सीता सोरेन को यह टिकट दे दिया गया। इसके अलावा, चंपई सोरेन को फिर से सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है, और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से टिकट दिया गया है।
लोबिन हेम्ब्रम भी बने उम्मीदवार
हाल ही में झामुमो से बीजेपी में आए लोबिन हेम्ब्रम को भी पार्टी ने टिकट दिया है। झामुमो के फ्लोर टेस्ट के दौरान बगावत करने वाले लोबिन अब बीजेपी के उम्मीदवार होंगे।
बीजेपी के सभी 66 उम्मीदवारों की सूची
- धनवार - बाबूलाल मरांडी
- राजमहल - अनंत ओझा
- बोरियो - लोबिन हेम्ब्रम
- लिटिपाड़ा - बाबूधन मुर्मू
- महेशपुर - नवीनत हेम्ब्रम
- शिकारीपाड़ा - परितोष सोरेन
- नाला - माधव चंद्र महतो
- जामताड़ा - सीता सोरेन
- दुमका - सुनील सोरेन
- जारमुंडी - देवेंद्र कुंवर
- मधुपुर - गंगा नारायण सिंह
- सारठ - रणधीर कुमार सिंह
- देवघर - नारायण दास
- पोडैयाहाट - देवेंद्रनाथ सिंह
- गोड्डा - अमित कुमार मंडल
- महगामा - अशोक कुमार भगत
- कोडरमा - नीरा यादव
- बरकट्ठा - अमित कुमार यादव
- बरही - मनोज यादव
- बरकागांव - रोशन लाल चौधरी
- हजारीबाग - प्रदीप प्रसाद
- सिमरिया - उज्ज्वल दास
- बगोदर - नागेंद्र महतो
- जमुआ - मंजू देवी
- गांडे - मुनिया देवी
- गिरिडीह - निर्भय कुमार शाहाबादी
- बरमो - रवींद्र पांडे
- बोकारो - बिरंची नारायण
- चंदनकियारी - अमर कुमार बाउरी
- सिंदरी - तारा देवी
- निरसा - अपर्णा सेनगुप्ता
- धनबाद - राज सिन्हा
- झरिया - रागिनी सिंह
- बाघमारा - शत्रुघ्न महतो
- बहरागोड़ा - दिनेशानंद गोस्वामी
- घाटशिला - बाबूलाल सोरेन
- पोटका - मारा मुंडा
- जमशेदपुर पूर्व - पूर्णिमा दास साहू
- सरायकेला - चंपई सोरेन
- चाईबासा - गीता बालमुचू
- मझगांव - बड़कुंवर गगराई
- जगन्नाथपुर - गीता कोड़ा
- चक्रधरपुर - शशिभूषण समद
- खरसावां - सोनाराम बोदरा
- तोरपा - कोचे मुंडा
- खुंटी - नीलकंठ सिंह मुंडा
- खिजरी - राम कुमार पाहन
- रांची - सी पी सिंह
- हटिया - नवीन जायसवाल
- कांके - जीतू चरण राम
- मंदार - सन्नी टोप्पो
- सिसई - अरुण उरांव
- गुमला - सुदर्शन भगत
- बिशुनपुर - समीर उरांव
