Movie prime

1 December 2025 New Rules : LPG गैस से लेकर आधार कार्ड तक, आज से बदल गए ये जरूरी न‍ियम

 
1 December 2025 New Rules
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले कई बड़े नियम बदल गए हैं। इनमें LPG, CNG-PNG, बैंक छुट्टियां, पेंशन, ऑनलाइन बैंकिंग और आधार कार्ड से जुड़े अहम अपडेट शामिल हैं। ये सभी बदलाव 1 दिसंबर से लागू हो चुके हैं। आइए जानते हैं आज से क्या-क्या बदल गया है और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा।

LPG गैस के दाम में बदलाव

1 दिसंबर से LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया गया है। 14 किलो घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कमी की गई है।
गौरतलब है कि घरेलू गैस की कीमतों में पिछले 8 महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ।

पेंशनर्स के लिए जरूरी लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशन पाने वाले बुजुर्गों को 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करना था। यदि कोई पेंशनर 30 नवंबर तक यह प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाया है, तो उसकी पेंशन जनवरी से रोक दी जाएगी।

CNG और PNG के दाम बदलें

LPG के साथ ही CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। वहीं एटीएफ (हवाई ईंधन) की कीमत भी बढ़कर 864.81 डॉलर प्रति लीटर हो गई है।

दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर में

  • रविवार

  • दूसरे और चौथे शनिवार

  • और त्योहारों
    को मिलाकर लगभग 18 दिन बैंक बंद रहेंगे।
    इसलिए बैंक से जुड़े काम करने से पहले अवकाश सूची चेक करना जरूरी होगा, ताकि आपका जरूरी काम बीच में न रुक जाए।

कार्ड और ऑनलाइन बैंकिंग नियम बदले

1 दिसंबर से कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने डिजिटल बैंकिंग और कार्ड संबंधी नियमों में बदलाव लागू किए हैं। इनमें शामिल हैं-

UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव

  • नेट बैंकिंग में नए सुरक्षा फीचर्स

  • ATM ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव

  • क्रेडिट/डेबिट कार्ड फीस में परिवर्तन

  • फॉरेक्स कार्ड नियम में संशोधन

इन बदलावों का सीधा असर आपकी डिजिटल लेन-देन व्यवस्था पर पड़ेगा।

आधार कार्ड का नया डिज़ाइन

UIDAI ने 1 दिसंबर से आधार कार्ड का फॉर्मेट बदल दिया है। अब नए आधार कार्ड में- सिर्फ फोटो और QR कोड ही दिखाई देगा। नाम, पता और 12 अंकों का आधार नंबर जैसी निजी जानकारी कार्ड पर नहीं दिखेगी। इससे सुरक्षा और गोपनीयता और मजबूत होगी।