Movie prime

Airtel ने लॉन्च किए 3 सस्ते रिचार्ज प्लान, बिना डेटा के मिलेगी कॉलिंग और SMS की सुविधा

 
कॉलिंग और SMS की सुविधा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को राहत देते हुए तीन नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की खासियत यह है कि ग्राहकों को बिना इंटरनेट डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के प्लान पेश किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए नियमों के तहत ऐसे प्लान पेश करने वाली एयरटेल पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

तीनों प्लान में मिलेंगी ये सुविधाएं

एयरटेल के इन तीनों प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक प्लान में 300 एसएमएस और मुफ्त हेलोट्यून्स की सुविधा भी मिलेगी। ग्राहक हर 30 दिन में अपनी पसंद की हेलोट्यून बदल सकेंगे। हालांकि, इनमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं होगा।

जानिए किस प्लान में कितने दिन की वैलिडिटी

एयरटेल ने तीनों प्लान की कीमत और वैधता अलग-अलग निर्धारित की है।

  • 185 रुपये का प्लान: 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस।

  • 203 रुपये का प्लान: 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस।

  • 206 रुपये का प्लान: एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस।

तीनों प्लान एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से कोई भी प्लान चुन सकते हैं।

TRAI के नए नियमों के बाद उठाया कदम

दरअसल, देश में बड़ी संख्या में ऐसे मोबाइल उपभोक्ता हैं, जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते और केवल कॉलिंग या मैसेज के लिए फोन रखते हैं। ऐसे ग्राहकों को कई बार जरूरत न होने के बावजूद डेटा वाले रिचार्ज प्लान लेने पड़ते थे।

इस समस्या को देखते हुए TRAI ने सितंबर 2026 में टेलीकॉम कंपनियों को केवल वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा वाले विशेष टैरिफ वाउचर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। कंपनियों को इसके अनुपालन के लिए 21 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। एयरटेल ने निर्धारित समयसीमा से पहले ही नए प्लान पेश कर दिए हैं।

बुजुर्गों और फीचर फोन यूजर्स को मिलेगा फायदा

एयरटेल के नए प्लान विशेष रूप से बुजुर्गों, फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों और ऐसे ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा, दूसरा मोबाइल नंबर केवल कॉलिंग के लिए इस्तेमाल करने वाले ग्राहक भी इन प्लान्स का लाभ उठा सकेंगे।