Movie prime

Bank Holiday September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 
Bank Holiday June 2026
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Bank Holiday September 2026: सितंबर 2026 में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें। इस महीने देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और अन्य अवसरों के चलते बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। सितंबर में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियों को मिलाकर अलग-अलग राज्यों में कुल 15 दिन तक बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि, सभी राज्यों में एक जैसी छुट्टियां नहीं होंगी।


सितंबर में रविवार और शनिवार की छुट्टियां

सितंबर 2026 में 6, 13, 20 और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इन नियमित छुट्टियों के अलावा अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।


इन तारीखों पर अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

4 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और गोवा में इस दिन बैंक अवकाश नहीं रहेगा।

11 सितंबर: जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण शहर के बैंकों में अवकाश रहेगा।

12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के अवसर पर असम में बैंक बंद रहेंगे।

14 सितंबर: गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, विनायक चतुर्थी और हरतालिका तीज के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई महोत्सव और गणेश चतुर्थी से जुड़े अवसरों पर गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव और श्री नारायण गुरु समाधि महोत्सव के अवसर पर असम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर: कर्मा पूजा के चलते झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह की जयंती के अवसर पर जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

25 सितंबर: इंद्रजात्रा के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।


कुछ राज्यों में लगातार कई दिन बैंक बंद

सितंबर में कुछ राज्यों में छुट्टियों का सिलसिला लगातार कई दिनों तक चलेगा। ओडिशा और गोवा में 14 और 15 सितंबर को लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 सितंबर को दूसरे शनिवार की छुट्टी भी रहेगी।

असम और केरल में 20 सितंबर रविवार और 21 सितंबर स्थानीय अवकाश होने के कारण लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे।

वहीं सिक्किम में 25, 26 और 27 सितंबर को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। 25 सितंबर को इंद्रजात्रा, 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इसलिए अगर आपको सितंबर में बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो अपने राज्य की छुट्टियों की तारीख पहले जरूर जांच लें। ध्यान रखें कि बैंक हॉलिडे राज्य और स्थानीय अवसरों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।